फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami tops on Facebook among Chief Ministers of BJP ruled states

CM Dhami: भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में फेसबुक पर सबसे आगे हैं सीएम धामी, इस नंबर पर हैं योगी

Tue, 04 Jul 2023 03:09 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Jul 2023 03:09 PM IST
सार

Uttarakhand CM Dhami Facebook Followers: चेहरे-मोहरे से सौम्य दिखाई देने वाले सीएम धामी हिंदुत्व के एजेंडे पर आक्रामक दिखे हैं। जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कठोर कानून बनाने, सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक स्थलों और निर्माण हटाने और समान नागरिक संहिता के मामले में उनका बेहद सख्त रुख रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami tops on Facebook among Chief Ministers of BJP ruled states
सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फेसबुक पेज पर फॉलो करने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। मुख्यमंत्री के तौर पर अपने अब तक के कार्यकाल में धामी फेसबुक पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सबसे आगे निकल गए हैं। फेसबुक पर उनके 76 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 75 लाख से अधिक फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन


ट्विटर पर योगी ढाई करोड़ फॉलोअर्स के साथ शीर्ष पर हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही 90 लाख फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। किसी भी भाजपा शासित राज्य के मुख्यमंत्री के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या योगी के फॉलोअर्स के आसपास भी नहीं है। ट्विटर पर सीएम धामी के चार लाख दो हजार के आसपास फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम की कुर्सी पर धामी को हुए दो साल, धर्मांतरण समेत लिए कई कड़े और बड़े फैसले जो बन गए नजीर

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदुत्व के एजेंडे पर आक्रामक धामी को मिली बढ़त

चेहरे-मोहरे से सौम्य दिखाई देने वाले सीएम धामी हिंदुत्व के एजेंडे पर आक्रामक दिखे हैं। जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कठोर कानून बनाने, सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक स्थलों और निर्माण हटाने और समान नागरिक संहिता के मामले में उनका बेहद सख्त रुख रहा है। सोशल मीडिया के जानकारों का मानना है कि इन कड़े कदमों की वजह से भी धामी के फेसबुक पेज पर फालोअर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। हालांकि, पांच भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के ट्विटर पर धामी से अधिक फॉलोअर्स हैं।

किस मुख्यमंत्री के कितने फॉलोअर्स

सीएम                                   राज्य फेसबुक पेज ट्विटर
पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड            76 लाख 4.02 लाख
योगी आदित्य नाथ उत्तरप्रदेश          75 लाख 2.52 करोड़
शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश       50 लाख 90 लाख
हिमंता बिस्वा सरमा असम             18 लाख 20 लाख
एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र                    10 लाख 9.68 लाख
मनोहर लाल खट्टर हरियाणा            7.5 लाख 23 लाख
प्रो. माणिक साह त्रिपुरा                  2.69 लाख 4.19 लाख
पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश             2.7 लाख 2.65 लाख
एन बीरेन सिंह मणिपुर                   2.5 लाख 1.98 लाख
भूपेंद्र पटेल गुजरात                       2.46 लाख 5.35 लाख
डॉ. प्रमोद सावंत गोवा                 2.1 लाख 1.36 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed