फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami told action will continue against illegal encroachment in State

Uttarakhand: सीएम धामी की दो टूक, अवैध अतिक्रमण पर जारी रहेगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने नहीं देंगे

Sun, 11 Feb 2024 10:23 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Feb 2024 10:23 PM IST
सार

Uttarakhand News: हल्द्वानी में हुई घटना पर उपद्रवियों व अराजक तत्वों पर कार्रवाई जारी है। सभी दंगाइयों को एक-एक कर गिरफ्तार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami told action will continue against illegal encroachment in State
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रदेश में जहां भी अवैध अतिक्रमण होगा, उस पर निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को रोका नहीं जाएगा। हल्द्वानी बनभूलपुरा क्षेत्र में हिंसक घटना में शामिल दंगाइयों व अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। घटना को अंजाम देने वाले दंगाइयों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

विज्ञापन


हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर हिंसक घटना के सीएम ने भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को सख्त संदेश दिया कि प्रदेश में जहां भी अतिक्रमण होगा, उस पर कार्रवाई होगी। रविवार को सीएम ने अतिक्रमण को लेकर एक्स पर पोस्ट डाली है।
विज्ञापन


Haldwani Riots: असलहों संग 25 उपद्रवी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड मलिक के पकड़े जाने की बात पर एसएसपी का इंकार
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, हल्द्वानी में हुई घटना पर उपद्रवियों व अराजक तत्वों पर कार्रवाई जारी है। सभी दंगाइयों को एक-एक कर गिरफ्तार किया जा रहा है। प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कहा, प्रदेश में जो भी अवैध अतिक्रमण है, उस पर कार्रवाई निश्चित तौर पर की जाएगी। इसके खिलाफ चल रहे अभियान को रोका नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed