फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami statement on Congress yatra Regarding Kedarnath dham dispute

कांग्रेस की यात्रा पर बोले सीएम धामी: सनातन धर्म को डेंगू-मलेरिया बताने वालों को करनी चाहिए प्रायश्चित यात्रा

Wed, 24 Jul 2024 10:32 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Jul 2024 10:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदार के अनन्य भक्त हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जितनी बार बाबा केदार के दर्शन किए कोई प्रधानमंत्री उसका 10 प्रतिशत भी यहां नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami statement on Congress yatra Regarding Kedarnath dham dispute
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, जो लोग संसद के भीतर सनातन का विरोध करते हैं। बाबा केदार की यात्रा को कोसते हैं। हिंदू धर्म व सनातन को डेंगू और मलेरिया बताते हैं। ऐसे लोगों को प्रायश्चित यात्रा करनी चाहिए। उन्होंने यह बात कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा सम्मान रक्षा यात्रा के सवाल पर कही।

विज्ञापन


एससीईआरटी के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के बाद मीडिया से वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदार के अनन्य भक्त हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जितनी बार बाबा केदार के दर्शन किए कोई प्रधानमंत्री उसका 10 प्रतिशत भी यहां नहीं पहुंचा। केदारनाथ में नव निर्माण और पुनर्निर्माण के कई काम हुए हैं। जिसे भव्य और दिव्य बनाना सरकार की प्रतिबद्धता है। चारों धामों में यात्रा की शुरूआत में तीर्थ यात्रियों का अत्यधिक दबाव रहा है।
विज्ञापन


Uttarakhand: हरकी पैड़ी से शुरू हुई कांग्रेस की केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा, हरीश रावत भी हुए शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर पंडा समाज, तीर्थ पुरोहितों एवं अन्य के सरकार को कई सुझाव आए हैं। बताया गया है कि धामों के आस-पास के क्षेत्रों को विकसित किया जाए ताकि यहां आने वाले यात्री एक अनुपात में दर्शन कर पाएं। जिससे किसी को कोई परेशानी नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। यमुनोत्री में अधिकतम क्षमता 6 से 8 हजार यात्रियों की है। इसके लिए यदि आने व जाने के लिए अलग मार्ग बना दिया जाए। वहीं, केदारनाथ धाम जाने के मार्ग का प्रस्ताव है। प्रारंभिक चरण में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इसे देखा गया है। इसकी समीक्षा की जा रही है। सीएम ने कहा, धामों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। हम सनातन को मानने वाले हैं। देश और दुनियाभर से यहां यात्री आते हैं। उन्हें सुविधा मिले इसके लिए सुझाव आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed