फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami said Government will fight a decisive battle against land jihad and love jihad

Uttarakhand: सीएम धामी बोले-लैंड जिहाद, लव जिहाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी सरकार

Thu, 22 Jun 2023 12:19 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Jun 2023 12:19 AM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि लैंड  जिहाद और लव जिहाद के खिलाफ सरकार मजबूती से लड़ रही है। इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लिया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami said Government will fight a decisive battle against land jihad and love jihad
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योग दिवस पर अल्मोड़ा पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी लैंड और लव जिहाद पर भी खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सनातन संस्कृति को नुकसान पहुंचाने का काम किया जा रहा है। देवभूमि उत्तराखंड में लैंड और लव जिहाद बढ़ रहा है। इसके खिलाफ सरकार मजबूती से लड़ रही है। इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लिया जाएगा।

विज्ञापन


सीएम धामी ने कहा कि जागेश्वर धाम का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। यहां जल्द हेलीपैड बनाया जाएगा, जिसके लिए भूमि चयन के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि यहां हेलीपैड बन जाने से श्रद्धालुओं को बदरीनाथ केदारनाथ की तरह हेली सेवा उपल्बध हो सकेगी।
विज्ञापन


Uttarakhand: एसआईटी करेगी पूर्व डीजीपी सिद्धू के खिलाफ मुकदमे की जांच, धोखाधड़ी के लगे आरोप, पढ़ें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर जागेश्वर धाम की झांकी को पहला स्थान मिला जो इतिहास में दर्ज हो गया। यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। जागेश्वर धाम के मास्टर प्लान के धरातल पर उतरने के बाद इस धाम को विश्व में नई पहचान मिलेगी।

योग हमारी प्राचीन धरोहर : सीएम

उत्तराखंड की भूमि ध्यान और अध्यात्म का केंद्र है और योग हमारे लिए पूजा-पाठ नहीं बल्कि ज्ञान रूपी प्राचीन धरोहर है। इसे सहेजने के लिए सभी को अपनी भागीदारी निभानी होगी। सीएम ने इस दौरान स्वयं भी योग किया और लोगों को शुभकामनाएं देते हुए योग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने बत्तीस करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और इक्कीस करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed