फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami Return from delhi to dehradun and Told About Uniform Civil Code

Uniform Civil Code: सीएम धामी बोले, ड्राफ्ट मिलने पर पहले करेंगे आकलन, विशेषज्ञों से भी कराएंगे परीक्षण

Wed, 05 Jul 2023 10:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Jul 2023 10:56 PM IST
सार

प्रधानमंत्री से मुलाकात के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य में कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने पीएम को इन योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami Return from delhi to dehradun and Told About Uniform Civil Code
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी को लेकर कहा है कि सबसे पहले इसके ड्राफ्ट का आकलन किया जाएगा। विशेषज्ञों से भी इसका परीक्षण कराएंगे। नई दिल्ली से चार दिवसीय प्रवास कर बुधवार को देहरादून लौटे मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। यूसीसी की ड्राफ्ट रिपोर्ट क्या सरकार को मिल गई है, इस प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेषज्ञ समिति ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया और अब इसका संकलन का काम हो रहा है।

विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कैबिनेट विस्तार की संभावना से जुड़े प्रश्न को मुख्यमंत्री टाल गए। जवाब में उन्होंने कहा, इस बार विशुद्ध रूप से पार्टी के महासंपर्क अभियान पर चर्चा हुई। इस अवधि में कई कार्यक्रम हुए। रुड़की में एक बड़ी रैली हुई।
विज्ञापन


Uttarakhand: पहाड़ में मोबाइल ईसीएचएस शुरू करने की तैयारी, प्रदेश के दो लाख पूर्व सैनिकों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन और सरकार से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर भी बातचीत हुई। प्रधानमंत्री से मुलाकात के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य में कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने पीएम को इन योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। पीएम से ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ पुनर्निर्माण, बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान के बारे में चर्चा हुई।

जोशीमठ के लिए पूरा सहयोग करेगा केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी जोशीमठ आपदा प्रभावित क्षेत्र के बारे में भी प्रधानमंत्री से बातचीत हुई। उन्होंने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार प्रभावितों के हित के लिए पूरा सहयोग करेगी।

मंत्रियों से मंत्रालय से जुड़े मसलों पर हुई चर्चा

सीएम ने कहा कि नई दिल्ली के दौरे के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से भी भेंट की। केंद्र सरकार में बहुत से प्रकरण चर्चा के लिए थे। सौंग बांध परियोजना, जमरानी बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना, अमृतसर-कोलकाता कॉरिडोर समेत विभिन्न योजनाओं पर बातचीत हुई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष से लिया मार्गदर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी प्रमुख होने के नाते मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। उनसे संगठन और सरकार के बारे में चर्चा हुई। विभिन्न मसलों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

काफल को पहचान दिलाई, पीएम का आभार

काफल की तारीफ करने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पीएम ने पत्र के माध्यम से मान-सम्मान बढ़ाया है। काफल की पहचान बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed