{"_id":"66c73c15a715fb97f00df633","slug":"uttarakhand-cm-dhami-reached-house-of-martyr-soldier-vasudev-in-karnprayag-and-meet-his-family-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सारकोट पहुंचे सीएम धामी, बलिदानी सैनिक बसुदेव के घर पहुंचकर परिजनों से मिले, जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सारकोट पहुंचे सीएम धामी, बलिदानी सैनिक बसुदेव के घर पहुंचकर परिजनों से मिले, जताया शोक
Thu, 22 Aug 2024 07:01 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 22 Aug 2024 07:01 PM IST
सार
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हवलदार बसुदेव सिंह ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसके लिये पूरा देश उनका ऋणी रहेगा।
विज्ञापन
बलिदानी के घर पहुंचे सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को गैरसैंण ब्लाक के सारकोट गांव पहुंचे। यहां सीएम लेह में बलिदान हुए सैनिक बसुदेव के परिजनों से मिले और परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि हवलदार बसुदेव सिंह ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसके लिए पूरा देश उनका ऋणी रहेगा। प्रदेश सरकार शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने बलिदानी हवलदार के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
वहीं, प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी सारकोट गांव पहुंचे और बलिदानी सैनिक के परिजनों से मिले। साथ ही परिवारजनों को केंद्र एवं राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
Tehri Disaster: अतिवृष्टि से प्रभावित घुत्तु गांव पहुंचे सीएम धामी, देखकर भावुक हुए आपदा पीड़ित, तस्वीरें
गांव में ग्रामीणों ने क्षेत्रीय समस्याओं के संबंध में मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन भी सौंपा। बता दें कि सारकोट गांव के 31 वर्षीय और बंगाल इंजीनियरिंग के हवलदार बसुदेव सिंह 16 अगस्त को लेह में एक दुर्घटना में बलिदान हो गए। इस अवसर पर बलिदानी सैनिक की मां माहेश्वरी देवी, भाई जगदीश, सतीश, बहन वैसाखी देवी सहित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
#WATCH उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के सरकोट में हवलदार बासुदेव सिंह के परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान उनकी जान चली गई थी। pic.twitter.com/CbXTvLmrAn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2024