फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami reached Haldwani for Swachhta Pakhwada Told will make a plan to open 350 closed factories

हल्द्वानी: स्वच्छता पखवाड़ा में पहुंचे सीएम धामी, कहा- 350 बंद फैक्टरियों को खोलने के लिए बनाएंगे योजना

Sun, 01 Oct 2023 10:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Oct 2023 10:29 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि सिडकुल में बंद हुई 350 फैक्टरी बंद होने से जो लोग प्रभावित हुए हैं उन्हें राहत देने का काम किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami reached Haldwani for Swachhta Pakhwada Told will make a plan to open 350 closed factories
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छता पखवाड़ा में शामिल होने के लिए हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए सबसे पहले बंद फैक्टिरियों को दोबारा खोलने की बात कही। इंग्लैंड दौरे के अपने अनुभवों को भी साझा किया। सीएम ने कहा कि दायित्वधारी के बाद जल्द ही मंत्रीमंडल विस्तार किया जाएगा।

विज्ञापन


सीएम ने सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि सिडकुल में बंद हुई 350 फैक्टरी बंद होने से जो लोग प्रभावित हुए हैं उन्हें राहत देने का काम किया जाएगा। इन फैक्टिरियों को खोलने के लिए सरकार योजना लाएगी। सीएम ने कहा कि विदेशी कंपनियों से हुए 12 हजार 500 करोड़ के निवेश के लिए जो एमआयू हुआ है उस रकम को पूरे राज्य में निवेश किया जाएगा ताकि पूरे राज्य में रोजगार के अवसर पैदा हो सकें।
विज्ञापन


वन्यजीव सप्ताह 2023: सीएम धामी की घोषणा, उत्तराखंड में बनेगा वन्यजीव अपराध नियंत्रण प्रकोष्ठ
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दर्जा मंत्री के दायित्व बांट दिए गए हैं। सही समय पर मंत्रीमंडल का विस्तार भी कर दिया जाएगा। कहा कि आपदा से हुए नुकसान की भरपाई की जा रही है। पीएम मोदी जल्द उत्तराखंड आने वाले हैं। उनका राज्य से विशेष प्रेम है और इसका लाभ उत्तराखंड को मिलता भी है। उन्होंने कहा कि जब मैं इंग्लैंड गया तो वहां जी-20 में भारत आए डेलीगेट्स से भी मिला।

डेलीगेट्स ने बताया कि उन्हें पूरे भारत को नजदीक से देखने और समझने का अवसर मिला। सीएम ने कहा कि देश के जी 20 सम्मेलन में जो भी डेलीगेट्स आए थे आज वे अपने देश में भारत के ब्रांड एंबेसडर हैं। सीएम ने शहीद पार्क में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इससे पीएम सीएम ने नगर निगम के स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत ठंडी सड़क स्थित शहीद पार्क में झाड़ू लगाकर की। उन्होंने कहा कि देश में स्वच्छता अभियान की शुरुआत महात्मा गांधी ने की थी जो पूरी नहीं हो पाई थी। उनके बाद मोदी अकेले ऐसे पीएम हैं जो गांधी जी के स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

ये रहे मौजूद
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, नैनीताल विधायक सरिता आर्य, मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, मंडी अध्यक्ष अनिल डब्बू, डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, डीएम वंदना सिंह, एसएसपी पीएन मीणा आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed