फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami raised issue of 257 mobile towers not been installed to Communication Minister

Uttarakhand: अब तक नहीं लगे 481 में से 257 मोबाइल टावर, सीएम ने संचार मंत्री से उठाया मामला

Fri, 28 Jun 2024 09:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Jun 2024 09:58 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि 481 टावर के लिए भूमि अधिग्रहण की जरूरत थी। भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी हो गई है। लेकिन बीएसएनएल ने अभी तक 224 टावर ही लगाए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami raised issue of 257 mobile towers not been installed to Communication Minister
संचार मंत्री से मिले सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य के सीमांत गांवों में इंटरनेट कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए लगाए जाने वाले मोबाइल टावर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में लगाए जाने वाले मोबाइल टावर के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो गई है, लेकिन फिर भी टावर नहीं लग पाए हैं। उन्होंने इस पर त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 4जी सैचुरेशन स्कीम के तहत भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को उत्तराखंड में 638 टावर स्थापित करने थे। इसमें से 481 टावर के लिए भूमि अधिग्रहण की जरूरत थी। भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी हो गई है। लेकिन बीएसएनएल ने अभी तक 224 टावर ही लगाए हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य में संचार व्यवस्था से वंचित क्षेत्रों में भी टावर लगाकर संचार व्यवस्था शुरू कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र के गांवों में संचार सुविधाओं के विस्तार की अपेक्षा है। उन्होंने रिलायंस जिओ द्वारा गुंजी में लगाए गए टावर को संचालित कराए जाने का भी अनुरोध किया।
विज्ञापन


Uttarakhand News: वन पंचायत के सरपंच भी दर्ज कर सकेंगे मुकदमे, ब्रिटिश काल से चल रही है व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने नैनीताल नगर के मुख्य चौराहे पर स्थित डाकघर को भी अन्यत्र शिफ्ट कराने की मांग की। उन्होंने संचार मंत्री को बताया कि डाकघर मुख्य चौराहे पर होने की वजह से शहर में जाम की समस्या बनी रहती है और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। नैनीताल में प्रतिदिन श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या तथा विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज के आश्रम ‘श्री कैंची धाम’ की प्रसिद्धि में दिन-प्रतिदिन वृद्धि होने के कारण श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए आईआईटी दिल्ली ने भी अध्ययन के आधार पर तकनीकी टीम तथा सड़क सुरक्षा समिति ने भी पोस्ट ऑफिस को जाम की समस्या का प्रमुख कारण माना है। संचार मंत्री ने मुख्यमंत्री को सभी प्रस्तावों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed