फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami Order officers make roster to sit in Pauri divisional offices

Uttarakhand: सीएम धामी के निर्देश, पौड़ी मंडल कार्यालयों में बैठने का रोस्टर बनाएं अफसर, तेजी से हो काम

Mon, 27 Feb 2023 11:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Feb 2023 11:50 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि मंडलस्तरीय अधिकारियों को यदि अति आवश्यक न हो तो निदेशालयों का अतिरिक्त प्रभार देने से बचें। मंडल मुख्यालय में संचालित विभागीय कार्यालयों में कार्यरत अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी अन्यत्र संबद्ध (अटैच) न किया जाए।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami Order officers make roster to sit in Pauri divisional offices
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंडल स्तरीय कार्यालयों में तैनात मंडलायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल समेत सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने दफ्तरों में नियमित रूप से बैठने का रोस्टर जारी करें। उन्होंने कहा कि मंडल कार्यालयों को सशक्त बनाने के लिए मंडल स्तरीय अधिकारी कार्यालयों में अधिकारियों का बैठना जरूरी है। इससे जनसमस्याओं का समाधान मंडल स्तर पर भी हो सकेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय में जिला पौड़ी के विकास के संबंध में समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंडलस्तरीय अधिकारियों को यदि अति आवश्यक न हो तो निदेशालयों का अतिरिक्त प्रभार देने से बचें। मंडल मुख्यालय में संचालित विभागीय कार्यालयों में कार्यरत अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी अन्यत्र संबद्ध (अटैच) न किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के सफल संचालन की गढ़वाल मंडल के अधिकारियों पर बड़ी जिम्मेदारी है। यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से हों, इसकी भी मंडलायुक्त नियमित समीक्षा करें। जिन तकनीकी विभागों के अधिकारियों का कार्यक्षेत्र गढ़वाल मंडल है, उन्हें नियमित मंडल मुख्यालय में रखा जाए। मुख्यमंत्री ने यात्रियों को चारधामों के अलावा इसके आस-पास के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन आधारित क्षेत्रों की भी जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख स्थलों को और विकसित किया जाए। श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा के बाद कुमाऊॅ मंडल के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों के बारे में भी जानकारी दी जाए, ताकि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखंड का पूरा भ्रमण कर सकें। सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

पौड़ी की हवाई कनेक्टिविटी की योजना बनाएं
मुख्यमंत्री ने डीएम को निर्देश दिए कि वे पौड़ी जिले की हवाई कनेक्टिविटी की योजना बनाएं। बैठक में वर्चुअल माध्यम से डीएम ने जो जिले के विकास का जो रोडमैप पर रखा, उस पर उन्होंने तेजी से काम करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि धार्मिक व पर्यटन स्थलों, विभिन्न क्षेत्रों की कनेक्टिविटी एवं लोगों की आजीविका बढ़ाने के उद्देश्य से अच्छी कार्ययोजना बनाई गई है। पौड़ी को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ने की योजना भी बनाई जाए।

डीएम ने विकास यह रखा रोडमैप
1. प्रेमनगर, गडोली, बुआखाल बाईपास बनना जरूरी है, इसके बनने से जाम की समस्या का समाधान होगा।चारधाम यात्रा के लिए कोटद्वार की साइड से जाने में भी श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।
2. ज्वालपा देवी- गडोली, सतपुलि-दुगड्डा एवं गडोली पाबो के बीच टनल बन जाएगी तो इससे लोगों को काफी सुविधा होगी।
3. बस डिपो के लिए दो स्थानों का चयन किया गया गया है।
4. कोटद्वार में तहसील के अलावा मल्टीस्टोरी बिल्डिंग एवं पार्किंग की अच्छी व्यवस्था हो सकती है।
5. रांसी स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप हाई अल्टीट्यूड स्पोर्ट्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के रूप में विकसित होगा
6. पौड़ी में माउंटेन म्यूजियम बनाने का प्रस्ताव है
7. ल्वाली एवं सतपुली लेक में वाटर स्पोर्ट्स की कार्ययोजना बनाई जा रही है। 8.कोडियाला एवं देवप्रयाग में रिवर राफ्टिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।
9. लैंसडाउन में 4.5 लाख लीटर के वाटर टैंक बनाने की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed