फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami inaugurated Veda Shastra Research Center of Central Sanskrit University in Devprayag

Uttarakhand: प्रदेश को बड़ी सौगात, सीएम धामी ने किया करपात्री महाराज वेदशास्त्र अनुसंधान केंद्र का लोकार्पण

Thu, 22 Jun 2023 08:59 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Jun 2023 08:59 PM IST
सार

पहले उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के बच्चों को संस्कृत की उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाहरी शहरों में जाना पड़ता था, इससे उनका समय और धन बहुत व्यय होता था। इस परिसर के खुलने से यह समस्या हमेशा के लिए दूर हो गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami inaugurated Veda Shastra Research Center of Central Sanskrit University in Devprayag
सीएम धामी ने किया वेद शास्त्र अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को प्रदेश को बड़ी सौगात दी। उन्होंने सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से देवप्रयाग स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में स्वामी करपात्री महाराज की स्मृति में वेद शास्त्र अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया। खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री देवप्रयाग नहीं पहुंच पाए। इस दौरान मुख्य अतिथि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वाराखेड़ी ने तुलसी के पौधे में जल अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


वर्चुअल उद्घाटन करते हुए सीएम धामी ने कहा कि संस्कृत का संरक्षण तभी संभव हो सकता है जब उसको रोजगार से जोड़ा जाएगा। कहा कि भाषा के मामले में अंग्रेजी को प्रभुत्व न दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के लिए पलायन रोकने में यह परिसर सफल हुआ है। केंद्र ने राज्य सरकार को यह बड़ी सौगात दी है जो देववाणी संस्कृत के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कहा कि भाजपा सरकार ने संस्कृत को द्वितीय राज्यभाषा बनाया है। उन्होंने करपात्री महाराज के नाम से केंद्र बनाए जाने पर कहा कि इससे परिसर का महत्व बढ़ेगा। स्वामी करपात्री महाराज ने 1940 में जबरन मुसलमान बनाए गए लोगों को फिर से हिंदू बनाया था।
विज्ञापन


Kedarnath: मंदिर के गर्भगृह में सोन की परत चढ़ाने का मामला, पर्यटन मंत्री ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मरक्षा के लिए उनसे प्रेरणा ली जानी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी भी संस्कृत के प्रचार प्रसार के प्रति गंभीर है। उत्तराखंड सरकार सदा परिसर के विकास में सहयोग करेगी। इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद स्वामी करपात्री महाराज के शिष्य स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि शंकराचार्य के अधूरे कार्यों को स्वामी जी द्वारा पूरा किए जाने का प्रयास किया गया था।

युवा चेतना राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि 1966 करपात्री महाराज ने तत्कालीन सरकार के खिलाफ गो संवर्धन को लेकर आंदोलन शुरू किया था। इस मौके पर नमामि गंगे की अर्थ गंगा योजना के तहत 300 लीटर गंगा जल मुख्यमंत्री की ओर से विधायक पौड़ी राजकुमार व विधायक विनोद कंडारी द्वारा जलशक्ति मंत्रालय को हरी झंडी देकर रवाना किया गया।

इस मौके पर कुलपति प्रो. श्रीनिवासन बरखेड़ी, निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रमण्यम ने मुख्यमंत्री सहित सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष केके कोटियाल, प्रो. वनमाली विश्वाल, डीएम आशीष चौहान, एसएसपी श्वेता चौबे, एसडीएम अजयवीर सिंह व युक्ता मिश्रा व डॉ. दिनेश चंद पांडे आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed