फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami inaugurated Millet Bakery outlet opened in Secretariat

Uttarakhand: राज्य सचिवालय में खुली मिलेट बेकरी आउटलेट, सीएम धामी ने किया उद्घाटन

Thu, 16 Nov 2023 04:35 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 Nov 2023 04:35 PM IST
सार

राज्य में ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय मंडुआ, झंगोरा, ज्वार, चौलाई इत्यादि अनाजों का उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami inaugurated Millet Bakery outlet opened in Secretariat
सीएम धामी ने किया मिलेट बेकरी आउटलेट का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में मिलेट बेकरी आउटलेट का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के मोटे अनाजों पर आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने और महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका में वृद्धि करने के उद्देश्य से सचिवालय परिसर में मिलेट बेकरी का आउटलेट शुभारंभ किया गया है।  

विज्ञापन

 
राज्य में ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय मंडुआ, झंगोरा, ज्वार, चौलाई इत्यादि अनाजों का उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इन उत्पादों के मूल्य संवर्धन के लिए देहरादून के रायपुर ब्लॉक व पौड़ी जिले के पौड़ी ब्लॉक में दो मिलेट उत्पादों की बेकरी शुरू की गई है। मिलेट बेकरी में मंडुआ व झंगोरा का प्रसंस्करण कर बिस्किट, ब्रेड व पिज्जा बेस व अन्य उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अन्तर्गत स्थानीय मोटे अनाजों के उत्पादन और उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में अनेक कार्यक्रम किए जा रह हैं। 
विज्ञापन


Uttarkashi Tunnel Rescue: सुरंग से आई 'महादेव' की आवाज...बताया कैसा है अंदर का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि वर्ष 2025 तक सवा लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 40, 270 महिलायें लखपति दीदी बनायी जा चुकी हैं। चयनित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बेकरी विशेषज्ञ के माध्यम से बेकरी उत्पाद हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे अधिक संख्या में समूहों द्वारा बाजार की मांग के अनुरूप उच्च गुणवत्ता तथा पोषण से युक्त बेकरी उत्पाद तैयार कर लोगों को उपलब्ध करा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed