फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami in action mode after elections gave instructions to officials regarding forest fire

Uttarakhand: चुनाव के बाद एक्शन मोड में सीएम धामी, जंगल की आग को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

Sun, 21 Apr 2024 12:39 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Apr 2024 12:39 PM IST
सार

सीएम ने अफसरों से कहा, वह बैठक में पूरी तैयारी के साथ आएं और अधीनस्थों को भी चुनावी व्यस्तता से बाहर लाकर रूटीन के काम में जुटने के निर्देश दें।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami in action mode after elections gave instructions to officials regarding forest fire
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव निपटने के बाद एक्शन मोड में आ गए हैं। जंगलों में आग की रोकथाम के लिए ली बैठक में उन्होंने जल्द चारधाम यात्रा, पेयजल व्यवस्था और मानसून से निपटने की तैयारी को लेकर बैठक लेने के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी के मतदान संपन्न होते ही एक्शन में आने से सुस्त गति से काम करने वाले अधिकारी खासे असहज दिख रहे हैं। सीएम ने साफ कहा, जनता की हर समस्या का निदान समय पर करें। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन


Uttarakhand Forest Fire: पहाड़ हुआ धुआं-धुआं...लगातार धधक रहे जंगल, कई जगह काबू में नहीं आ रही आग
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने अफसरों से कहा, वह बैठक में पूरी तैयारी के साथ आएं और अधीनस्थों को भी चुनावी व्यस्तता से बाहर लाकर रूटीन के काम में जुटने के निर्देश दें। विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं आपदा संभावित इस राज्य में सरकारी मशीनरी को हर दिन हर समय सजग रहकर जन सरोकारों से जुड़े मसलों पर काम करना होगा।

डीएफओ को नोडल अधिकारी नामित किया जाएं

सीएम ने कहा कि राज्य में जंगल की आग की रोकथाम के लिए स्थानीय स्तर पर डीएफओ को नोडल अधिकारी नामित किए जाएं। जिस क्षेत्र के जंगल में आग लगती है, इसके लिए संबंधित क्षेत्र के अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाए। गर्मी तेज होते ही जंगल आग से धधक रहे हैं। शनिवार को 22 जगह जंगलों में आग की घटनाएं हुई हैं। इसे मिलाकर अब तक वनाग्नि की घटनाओं की संख्या बढ़कर 373 हो गई है। जिससे 436 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।  सीएम ने अधिकारियों के निर्देश दिए कि हेल्पलाइन एवं टोल फ्री नंबर जारी करते हुए, उनका व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों में जागरूक किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed