फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami Holds Meeting about Yamunotri Dham ropeway and Other development work

Uttarakhand: यमुनोत्री धाम की धारण क्षमता बढ़ेगी, रोपवे को लेकर भी काम होगा तेज, सीएम ने मांगी कार्ययोजना

Wed, 12 Jun 2024 06:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 12 Jun 2024 06:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि यमुनोत्री धाम में ठहरने की सुविधाएं होटल, गेस्ट हाउस आदि को किस प्रकार से बढ़ाया जाना चाहिए, इस दिशा में ठोस कार्य किए जाएं।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami Holds Meeting about Yamunotri Dham ropeway and Other development work
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में दोगुनी बढ़ोतरी होने के बाद अब मुख्यमंत्री ने धाम की धारण क्षमता (कैरिंग कैपेसिटी) बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से यमुनोत्री धाम में ठहरने की सुविधाएं, होटल, गेस्ट हाउस की संख्या बढ़ाने और अवस्थापना सुविधा जुटाने के संबंध में कार्ययोजना तैयार की जाए। सीएम ने चारधाम यात्रा प्रबंधन प्राधिकरण के गठन के लिए कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण राज्य में सभी तरह की यात्राओं के संचालन का प्रबंधन देखेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा प्रबंधन प्राधिकरण का कार्यक्षेत्र सिर्फ चारधाम तक सीमित नहीं होगा अपितु प्रदेश में सभी प्रकार की यात्राओं के प्रबंधन की जिम्मेदारी भी प्राधिकरण के दायरे में आएगी। प्राधिकरण गठन के पीछे मुख्य उद्देश्य यही है कि प्रदेश में बढ़ते धार्मिक और सामान्य पर्यटन के मद्देनजर हमारे पास एक ऐसी संस्था हो जो इन सब जिम्मेदारियों व तैयारियों का भलीभांति निर्वहन कर सके।
विज्ञापन


Uttarakhand: अब ज्योतिर्मठ के नाम से जाना जाएगा चमोली का जोशीमठ, सीएम धामी ने की थी घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरगामी विजन के चलते आज प्रदेश में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। खासतौर से गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में तीर्थ यात्रियों की संख्या में दोगुना तक वृद्धि हुई है। ऐसे में यमुनोत्री धाम में ठहरने की सुविधाएं होटल, गेस्ट हाउस आदि को किस प्रकार से बढ़ाया जाना चाहिए, इस दिशा में भी ठोस कार्य किए जाएं।

कोटद्वार से यात्रा संचालित करने की संभावना तलाशें, रोपवे की बाधाएं दूर करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा अभी मुख्य रूप से ऋषिकेश से संचालित होती है लेकिन यहां बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने के चलते जाम की समस्या बढ़ जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा का संचालन कोटद्वार से भी संचालित करने की संभावना तलाशी जाए। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और यमुनोत्री धाम के लिए रोपवे निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

टिहरी झील अवस्थापना परियोजना की निविदा तेज करने के निर्देश
टिहरी झील और आसपास के क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एडीबी ने 1200 करोड़ रुपये का अवस्थापना संबंधी प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया है। उन्होंने इसकी निविदा प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के आने से टिहरी झील के आसपास के क्षेत्र में पर्यटन तेजी से बढ़ेगा। इससे यह झील और भी अधिक आकर्षण का केंद्र बनेगी। मुख्यमंत्री ने पौड़ी जिला मुख्यालय तक पर्यटन को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक लोग यहां पहुंच सके और यह क्षेत्र भी सीधे पर्यटन से जुड़ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed