फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: CM Dhami held a review meeting, said- Haridwar Kumbh Mela will be divine and grand

Uttarakhand: सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक, कहा- दिव्य व भव्य होगा हरिद्वार कुंभ मेला, समय से पूरा करें काम

Wed, 03 Sep 2025 10:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Sep 2025 10:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में कुंभ के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मेला संबंधित सभी कार्य विस्तारित क्षेत्र और मास्टर प्लान को ध्यान में रख कर किए जाएं।

विज्ञापन
Uttarakhand: CM Dhami held a review meeting, said- Haridwar Kumbh Mela will be divine and grand
सीएम धामी ने की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 2027 में होने वाले हरिद्वार कुंभ मेला दिव्य व भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ से संबंधित स्थायी निर्माण कार्यों को अक्तूबर 2026 तक पूरा करें।

विज्ञापन


बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में कुंभ के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मेला संबंधित सभी कार्य विस्तारित क्षेत्र और मास्टर प्लान को ध्यान में रख कर किए जाएं। मास्टर प्लान में सभी सेक्टर, मार्ग, पार्किंग, घाट, कैंप स्थलों को चिन्हित करें। भीड़ का दबाव कम करने के लिए नए घाटों का निर्माण, कांगड़ा घाट का विस्तार और मौजूदा घाटों की मरम्मत किया जाए। मेला क्षेत्र में सरकारी भूमि, सड़कों के किनारे से अतिक्रमण सख्ती से हटाया जाए।
विज्ञापन


सीएम धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर में किए जा रहे कार्यों को कुंभ को देखते हुए प्राथमिकता पर पूरा के निर्देश दिए। निर्माणाधीन बहादराबाद-श्यामपुर बाईपास को जल्द पूरा किया जाए। श्यामपुर, गैंडीखाता व चंडीघाट क्षेत्र में विशेष टेंट लगाने के लिए मास्टर प्लान बनाएं। पार्किंग दूर होने पर श्रद्धालुओं के घाट पहुंचाने के लिए शटल सेवा की व्यवस्था पर विचार करें। मनसा देवी, चंडी देवी पैदल मार्ग का भी सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: जल्द शुरू होगा केदारनाथ व हेमकुंड साहिब रोपवे का निर्माण, NHLML व पर्यटन विभाग के बीच एमओयू हुआ

कुंभ मेला क्षेत्र में ठोस कूड़ा प्रबंधन के लिए कूड़ादान, कचरे को रिसाइक्लिंग करने व मोबाइल टॉयलेट की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। महिला श्रद्धालुओं के पिंक टायलेट और चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। घाटों व गंगा तटों पर 24 घंटे सफाई व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रत्येक घाट पर लाइफगार्ड, सुरक्षा रस्सी और मोटर बोट की उपलब्धता हो। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अस्थायी अस्पताल, एंबुलेंस व मोबाइल चिकित्सा दल की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed