फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami gave instructions Regular chartered air service will be started for all Char Dhams

सीएम धामी के निर्देश: चारों धामों के लिए नियमित चार्टर्ड हवाई सेवा शुरू होगी, इन जगहों के लिए भी खास तैयारी

Tue, 22 Jul 2025 09:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Jul 2025 09:30 PM IST
सार

Uttarakhand News: सीएम धामी ने बैठक कर प्रदेश में हवाई सेवा का विस्तार करने के साथ ही हेली सेवाओं के संचालन में सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami gave instructions Regular chartered air service will be started for all Char Dhams
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों व पर्यटकों के लिए प्रदेश सरकार नियमित चार्टर्ड हवाई सेवा शुरू करेगी। इसके अलावा पिथौरागढ़ जिले के धारचूला व मुनस्यारी को हवाई सेवा से जोड़ने के साथ जोशीमठ व बदरीनाथ के लिए शटल सेवा शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागरिक उड्डयन विभाग की बैठक में गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा की। सीएम ने प्रदेश में हवाई सेवा का विस्तार करने के साथ ही हेली सेवाओं के संचालन में सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कहा, राज्य में दूरस्थ क्षेत्रों तक आवाजाही को सुगम बनाने के लिए हवाई सेवाओं का नेटवर्क बढ़ाया जाना जरूरी है। इसके साथ हवाई सेवाओं में सुरक्षा मानकों का भी सख्ती से पालन कराया जाए। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में एयरो स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा देने के प्रयास किए जाने के साथ ही चारों धामों के लिए नियमित चार्टर सेवा शुरू करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे ने बताया कि 2027-28 तक पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। वर्ष 2026 तक देहरादून एयरपोर्ट जौलीग्रांट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। गुंजी, मुनस्यारी, आदि कैलाश क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं को देखते हुए पिथौरागढ़ हवाई पट्टी को रीजनल हब सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। सेना के सहयोग से सीमांत क्षेत्रों में नए हेलिपैड भी बनाए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला...सीएम धामी सख्त, दिए जांच के लिए SIT गठित करने के निर्देश

बैठक में अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर.मीनाक्षी सुंदरम, यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान, अपर सचिव विनीत कुमार, यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय टोलिया मौजूद रहे।

गुंजी से आदि कैलाश के लिए सीधी हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होगी

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने प्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए डीजीसीए को प्रस्ताव भेजे हैं। इसमें देहरादून से जोशीमठ, जोशीमठ से बदरीनाथ के बीच शटल सेवा और पिथौरागढ़ से धारचूला व मुनस्यारी के बीच हवाई सेवा शुरू करने की योजना है। इसी तरह आदि कैलाश क्षेत्र में तीर्थाटन ओर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गुंजी से सीधी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। केदारनाथ हेली सेवा के लिए गरुड़चट्टी के पास अतिरिक्त हेलिपैड बनाया जाएगा। इसके अलावा उत्तरकाशी में सांकरी के पास आपदा प्रबंधन के माध्यम से हेलिपैड तैयार किया जाएगा।

पंतनगर में बन रहा फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल

पायलट प्रशिक्षण के लिए पंतनगर में फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किया जा रहा है। नागरिक उड्डयन क्षेत्र में प्रशिक्षित पायलट की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए यह केंद्र एक महत्वपूर्ण कदम है। हवाई यातायात को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए इसरो के साथ मिलकर डिजिटल मैपिंग की क्षमता विकसित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed