फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: CM advisory group advice to government focus on health care and medical tourism in state

उत्तराखंड: सीएम सलाहकार समूह की सरकार को सलाह, प्रदेश में हेल्थ केयर और मेडिकल टूरिज्म पर हो फोकस

Mon, 14 Sep 2020 08:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Sep 2020 08:43 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि सुझावों पर सरकार गंभीरता से करेगी अमल
  • वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आए कई महत्वपूर्ण सुझाव

विज्ञापन
Uttarakhand: CM advisory group advice to government focus on health care and medical tourism in state
trivendra singh rawat(file photo) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तराखंड में हेल्थ केयर, मेडिकल टूरिज्म, मेंटर हेल्थ और आजीविका आधारित स्टार्ट अप पर जबर्दस्त काम हो सकता है। विशेषज्ञों की राय में यह पर्वतीय राज्य इन नए क्षेत्रों पर काम करेगा तो इसमें रोजगार और स्वरोजगार की नई संभावनाओं के दरवाजे खुलेंगे।

विज्ञापन


ये महत्वपूर्ण सुझाव सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बनाए गए 13 सदस्यीय मुख्यमंत्री सलाहकार समूह की बैठक में आए। सलाहकार समूह की यह पहली बैठक थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में विशेषज्ञों के जो अहम सुझाव आए हैं, सरकार उन पर गंभीरता के साथ अमल करेगी।
विज्ञापन


यह आत्मनिर्भरता के लिए पीएम मोदी की लोकल के लिए वोकल बनने की दिशा में हमारा प्रयास है। उद्यमिता, नवाचार एवं स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए राज्य में यह नई पहल की जा रही है। जिसमें सरकारी के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के गैर सरकारी विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। इन विशेषज्ञों की सलाह से राज्य के औद्योगिक विकास एवं हिमालयी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि राज्य में इंवेस्टर समिट के दौरान सवा लाख करोड़ के एमओयू हस्ताक्षरित किए गए थे, जिनमें से 25 हजार करोड़ के कार्यों की ग्राउंडिंग हो चुकी है। कोविड 19 के जिस दौर से हम गुजर रहे हैं, उससे औद्योगिक गतिविधियां जरूर प्रभावित हुईं हैं। इस दौर में दिक्कतें भी आई हैं और नई संभावनाएं भी विकसित हुई हैं।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सचिव मनीषा पंवार, मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार रवींद्र दत्त, सचिव आईटी आरके सुधांशु, सचिव मुख्यमंत्री राधिका झा, सचिव कौशल विकास डॉ.रणजीत कुमार सिन्हा, महानिदेशक उद्योग एसए मुरूगेशन, अपर सचिव कौशल विकास आर राजेश कुमार, अपर सचिव मुख्यमंत्री ईवा श्रीवास्तव, निदेशक उद्योग सुधीर नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

उत्पादों की ब्रैंडिंग और वैल्यू एडिशन हो : डॉ.सौरभ

इंडियन एंजल नेटवर्क के फाउंडर डॉ.सौरभ श्रीवास्तव ने सुझाव दिया कि राज्य में उद्यमिता के विकास के लिए जो भी योजना बने, राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से बने। स्टार्टअप के तहत रोजगार सृजन पर विशेष फोकस हो। उत्तराखंड के उत्पादों की अलग ब्रांडिंग हो, वैल्यू एडिशन पर विशेष ध्यान दिया जाए।

हेल्थ केयर, मेडिकल टूरिज्म की जरूरत: किदवई
फार्मर ग्रुप के जनरल मैनेजर एंड कंट्री हेड एचएसबीसी इंडिया नैना लाल किदवई ने राज्य में हेल्थ केयर और मेडिकल टूरिज्म पर फोकस करने के साथ ही फोरेस्टरी सेक्टर में भी कई संभावनाएं बताईं।

मेंटल हेल्थ सेक्टर में कई काम हो सकते हैं: नायर
संपर्क फाउंडेशन के फाउंडर विनीत नायर ने कहा कि मेंटल हेल्थ के क्षेत्र में अनेक कार्य हो सकते हैं। हमें सबसे पहले बच्चों के मेंटल हेल्थ पर फोकस करना होगा। स्टार्टअप का भविष्य साइंस और तकनीक पर आधारित है। इस दिशा में पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

आजीविका आधारित कारोबार की वकालत : रमन रॉय
क्वात्रो ग्लोबल सर्विस के चैयरमेन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर रमन रॉय ने आजीविका आधारित (लाईवलीहुड बिजनेस) पर खास ध्यान देने की आवश्यकता जताई। उन्होंने विभिन्न सेक्टर में कार्य करने के लिए प्रत्येक सेक्टर के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की वकालत की।

बड़े उद्योगों की स्थापना जरूरी : बिखचंदानी 
इंफो एज के वाइस चैयरमेन संजीव बिखचंदानी ने कहा कि राज्य में कुछ बड़े उद्योग स्थापित करने होंगे। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत अनेक कार्य किए जा सकते हैं। 

यह है समूह के गठन का उद्देश्य
राज्य में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समूह का गठन किया गया है। ये समूह राज्य में एक अनुकूल स्टार्टअप इको सिस्टम विकसित करने, अनुसंधान और नए उत्पादों, सेवाओं, व्यापार मॉडल के विकास को प्रोत्साहित करने, उपयुक्त पॉलिसी योजनाओं और आवश्यक समर्थन प्रणाली को विकसित करने के लिए परामर्श देने के लिए गठित किया गया है।

राज्य में सीएम इनोवेशन फंड बनाया गया है। सीएम स्वरोजगार योजना में सोलर पॉवर फार्मिंग को भी शामिल किया गया है। आयुष, वैलनेस, मेडिसनल प्लांट के क्षेत्र में काफी कार्य हो सकते हैं। हेल्थ केयर के क्षेत्र में विभिन्न कार्यों के साथ रोजगार की भी अपार संभावनाएं हैं।
- ओम प्रकाश, मुख्य सचिव
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed