{"_id":"66ab349bac793f8aba0d579d","slug":"uttarakhand-cloudburst-rock-broke-and-fell-on-haridwar-kangra-ghat-kanwar-yatra-weather-news-updates-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: कांगड़ा घाट पर पहाड़ से चट्टान टूटकर गिरी...धर्मनगरी में उमड़ा है कांवड़ यात्रियों का रैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: कांगड़ा घाट पर पहाड़ से चट्टान टूटकर गिरी...धर्मनगरी में उमड़ा है कांवड़ यात्रियों का रैला
Thu, 01 Aug 2024 01:12 PM IST
रेनू सकलानी
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 01 Aug 2024 01:12 PM IST
सार
कांवड़ यात्रियों का रेला हरिद्वार शहर और घाट पर उमड़ रहा है। भारी बारिश के बीच यहां कांगड़ा घाट पर पहाड़ी से चट्टान टूटकर गिर गई।
विज्ञापन
हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार की देर शाम शुरू हुई मूसलधार बारिश के बीच में हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर पहाड़ी से चट्टान टूटकर गिर गई। चट्टान का एक हिस्सा टूटकर घाट की तरफ आ गया। गनीमत रहा कि इस दौरान यात्रियों का रेला कहीं ना कहीं विश्राम कर रहा था।
विज्ञापन
मलबे के नीचे आने से कोई दुर्घटना नहीं हुई, लेकिन घाट पर बोल्डर पत्थर और मलबा आने के कारण यहां आवागमन प्रभावित रहा। भारी भीड़ के चलते घाट से तत्काल मलबे को नहीं हटाया जा सकता है। यात्रियों की भीड़ छंटने पर ही इस मलबे को और बोल्डर को किनारे किया जाएगा ।
विज्ञापन
पहाड़ों में अतिवृष्टि के कारण भारी मात्रा में सिल्ट जलधारा के साथ आया। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने बैराज से उतना ही जल छोड़ा है जितने में गंगा घाट पर कांवड़ यात्री स्नान कर सकें। डाक कांवड़ की उमड़ी भारी भीड़ और कांवड़ यात्रियों का रेला शहर और घाट पर इस तरह दिख रहे हैं। मानो किसी बड़े कुंभ का आगाज हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kedarnath Cloudburst: हाई अलर्ट पर केदारघाटी, यात्रा रोकी, फंसे श्रद्धालुओं का अब हेलिकॉप्टर से भी रेस्क्यू
हरिद्वार हर की पैड़ी से लेकर सुभाष घाट गऊ घाट, महर्षि कश्यप घाट, ऋषिकुल घाट समेत तमाम घाट कांवड़ यात्रियों से खचाखच भरा हुआ है। नदी की बीच धार में जल कम होने के कारण और सिल्ट से युक्त गंगा में कांवड़ यात्री उछल कूद मचा रहे हैं। चारों तरफ बिना साइलेंसर के वाहनों का रेला दौड़ रहा है। कांवड़ यात्रा का जो हाल है उससे हरिद्वार के लोग अपने घरों में ही सिमट कर रह गए हैं।