{"_id":"6626384f5de5cd1251071aa3","slug":"uttarakhand-chief-secretary-radha-raturi-reached-kedarnath-dham-took-review-of-construction-work-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Dham: केदारनाथ पहुंचीं मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, लिया पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath Dham: केदारनाथ पहुंचीं मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, लिया पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा
Mon, 22 Apr 2024 03:53 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:53 PM IST
सार
Uttarakhand News: 10 मई से केदारनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है। केदारनाथ में अधिकांश पुनर्निर्माण कार्य स्थल बर्फ से ढके हुए हैं।
विज्ञापन
केदारनाथ पहुंचीं मुख्य सचिव राधा रतूड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासन को सभी निर्माणाधीन कार्य समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने धाम में पुनर्निर्माण कार्यों में जुटे मजदूरों से बातचीत कर उनका हौसला भी बढ़ाया।उन्होंने मजदूरों के कार्य की प्रशंसा करते हुए उनकी पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
सोमवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सुबह करीब 9.30 बजे पर्यटन विभाग के ओएसडी भाष्कर खुल्वे और पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के साथ हेलिकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचीं। धाम पहुंचते ही उन्होंने केदारघाटी और केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने केदारनाथ मंदिर परिसर के सामने बनाए जा रहे भवनों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था व डीएम से जरूरी जानकारी प्राप्त की। साथ ही भवनों का कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को केदारनाथ में अधिक संसाधनों का प्रयोग करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गोल चबूतरे से मंदिर परिसर तक कॉरिडेार का कार्य तेजी से पूरा करने को कहा। उन्होंने आस्था पथ, विश्राम गृह, मंदाकिनी व सरस्वती नदी किनारे बन रहे घाट, संग्रहालय, शिव उद्यान और अस्पताल सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने मुख्य सचिव को केदारनाथ में अभी तक हो चुके पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में पूरी जानकारी दी। इससे पूर्व हेलीपैड पर सीडीओ डाॅ. गणेश सिंह खाती, बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह, एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार ने मुख्य सचिव का स्वागत किया। इस अवसर पर विशेष ड्यूटी अधिकारी अरविंद पांडे, ईई विनय झिक्वांण, डीडीएमओ नंदन सिंह रजवार, एई, रजाविंद्र सिंह, मनीष आदि मौजूद थे।