फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand : Chhattisgarh Girl Filed case against shantikunj Doctor for physical Assault and Harassment

शांतिकुंज के डॉक्टर के खिलाफ दिल्ली में दर्ज हुई एफआईआर हरिद्वार पहुंची, जांच को टीम गठित

Sat, 09 May 2020 07:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 May 2020 07:50 PM IST
सार

  • शांतिकुंज के डॉक्टर के खिलाफ दिल्ली में दर्ज हुई थी दुष्कर्म की जीरो एफआईआर
  • सीओ सदर की मॉनीटरिंग में महिला हेल्पलाइन इंचार्ज मीना आर्य करेंगी टीम को लीड

विज्ञापन
Uttarakhand : Chhattisgarh Girl Filed case against shantikunj Doctor for physical Assault and Harassment
- फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

छत्तीसगढ़ की युवती की ओर से आध्यात्मिक संस्था शांतिकुंज के एक डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में दिल्ली में दर्ज कराई गई जीरो एफआईआर शनिवार दोपहर हरिद्वार पहुंच गई।

विज्ञापन



एसएसपी ने हाई प्रोफाइल मामले की जांच के लिए तत्काल एक टीम गठित कर जांच की कमान महिला हेल्पलाइन की इंचार्ज मीना आर्य को सौंपी है। इधर, प्रकरण को लेकर शांतिकुंज में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन



दिल्ली के विवेक विहार थाने में छत्तीसगढ़ की 24 वर्षीय युवती ने शांतिकुंज के डॉक्टर और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पांच मई को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि हरिद्वार के शांतिकुंज में रहने के दौरान डॉक्टर ने चार साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



वह नाबालिग थी और खाना बनाने वाली टीम का हिस्सा थी। जब उसने डॉक्टर की पत्नी को बताया तो उन्होंने भी मुंह बंद रखने की धमकी दी थी।

तीन दिन से एफआईआर का इंतजार कर रही थी पुलिस

दिल्ली पुलिस ने एफआईआर को शून्य में दर्ज कर उत्तराखंड भेज दिया था। कोतवाली पुलिस तीन दिन से एफआईआर का इंतजार कर रही थी। शनिवार दोपहर डीजीपी और आईजी रेंज कार्यालय होते हुए एफआईआर जिला पुलिस मुख्यालय पहुंची।


एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है। मुख्य रूप से महिला हेल्पलाइन की इंचार्ज मीना आर्य जांच करेंगी। उनके साथ कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी योगेश देव सहयोग करेंगे और मॉनीटरिंग सीओ सदर पूर्णिमा गर्ग करेंगी।


60 दिन में जांच पूरी करने की चुनौती

चूंकि मामला पॉक्सो एक्ट से जुड़ा है। लिहाजा मामले की जांच 60 दिन में पूरी करनी होगी। यानी शुक्रवार से काउंट डाउन शुरू हो चुका है, लेकिन मुसीबत यह है कि पीड़िता दिल्ली में है और लॉकडाउन चल रहा है।

कोर्ट भी बंद है। ऐसे कई सवाल हरिद्वार पुलिस के सामने आ खड़े होने तय हैं। लिहाजा तय समय में मामले की जांच मेें पुलिस को दिक्कत उठानी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed