{"_id":"62027f4ccddd33068f3db839","slug":"uttarakhand-chardham-yatra-will-start-from-may-03-this-year-the-doors-of-gangotri-and-yamunotri-will-open-on-akshaya-tritiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : इस बार तीन मई से शुरू होगी चारधाम यात्रा, महाशिवरात्रि पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि होगी तय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : इस बार तीन मई से शुरू होगी चारधाम यात्रा, महाशिवरात्रि पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि होगी तय
Tue, 08 Feb 2022 08:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 08 Feb 2022 08:13 PM IST
सार
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि आठ मई तय हो चुकी है।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस साल तीन मई से शुरू होगी। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। वहीं, एक मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होगी। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि आठ मई तय हो चुकी है।
विज्ञापन
वर्तमान में बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों पर श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें 14 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। उत्तराखंड चारधाम बदरी केदार मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ.हरीश गौड़ ने बताया कि उत्तराखंड के चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के शीतकालीन प्रवासों में पूजा-अर्चना चल रही है।
विज्ञापन
आगामी मई से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खुल रहे हैं। जबकि तीन मई को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। एक मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होगी। उन्होंने बताया कि परंपरागत रूप से अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन