फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Chardham winter Yatra Will Start 10 percent discount will be given on staying in GMVN hotels

Uttarakhand: शुरू होगी चारधाम शीतकालीन यात्रा, GMVN के होटलों में ठहरने पर मिलेगी 10 प्रतिशत छूट

Fri, 29 Nov 2024 09:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Nov 2024 09:03 PM IST
सार

Uttarakhand News: सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा शुरू की जाए।

विज्ञापन
Uttarakhand Chardham winter Yatra Will Start 10 percent discount will be given on staying in GMVN hotels
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शीतकाल में तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार चारधामों के प्रवास स्थलों के लिए शीतकालीन यात्रा शुरू करेगी। शीतकाल में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के प्रवास स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के होटलों में ठहरने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए। सीएम भी शीतकालीन यात्रा में प्रवास स्थलों पर दर्शन करेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री धामी ने उच्चस्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा शुरू की जाए। इसके साथ ही शीतकालीन यात्रा के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को शीतकाल में प्रवास स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था करने को कहा। मुख्यमंत्री अगले सप्ताह शीतकालीन प्रवास स्थलों की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड संस्कृत विवि दीक्षांत समारोह: राज्यपाल ने दिए मेडल और उपाधि, छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे
विज्ञापन
विज्ञापन

 

केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के बाद 17 नवंबर को बदरीनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा आगामी छह माह के लिए संपन्न हुई। शीतकाल में बाबा केदार की पूजा-अर्चना ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में होती है। जबकि यमुनोत्री धाम की खरसाली और गंगोत्री धाम की मुखवा में पूजा पाठ व दर्शन किए जाते हैं। बदरीनाथ धाम की पूजा अर्चना व पांडुकेश्वर व नृसिंह मंदिर जोशीमठ में होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed