फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Chardham Sheetkalin Yatra 31 thousand devotees visited visited Temples

शीतकालीन यात्रा: तीर्थयात्रियों में उत्साह...चारधाम के प्रवास स्थलों पर 31 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Fri, 07 Feb 2025 11:59 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 Feb 2025 11:59 PM IST
सार

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद छह माह तक शीतकालीन प्रवास स्थलों पर पूजा-अर्चना की जाती है।

विज्ञापन
Uttarakhand Chardham Sheetkalin Yatra  31 thousand devotees visited visited Temples
ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम शीतकालीन यात्रा में प्रवास स्थलों पर 31 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। पहली बार प्रदेश सरकार ने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने की पहल की है। अब तक सबसे अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम के प्रवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर 13657 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

विज्ञापन


बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद छह माह तक शीतकालीन प्रवास स्थलों पर पूजा-अर्चना की जाती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम के प्रवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से शीतकालीन यात्रा की शुरुआत की थी। सरकार की ओर से देश-दुनिया के श्रद्धालुओं से शीतकाल में चारधाम के प्रवास स्थलों पर दर्शन के लिए आने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन


जिससे इस बार शीतकालीन यात्रा में प्रवास स्थलों पर 31 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन अवसर पर शीतकालीन यात्रा की पहल को सराहा और स्वयं शीतकालीन यात्रा में शामिल होने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: विशेषज्ञ डॉक्टरों के रिटायरमेंट की आयु सीमा पांच साल बढ़ाई, अब 65 वर्ष की आयु तक दे सकेंगे सेवाएं

इस बार 30 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा
परंपरा के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते हैं। 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया पड़ रही है। दोनों धाम के कपाट खुलने से यात्रा आगाज होगा। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट पांच मई को खुलेंगे। जबकि 26 फरवरी को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होगी।

धाम           श्रद्धालुओं की संख्या
केदारनाथ      13657
बदरीनाथ       12264
गंगोत्री            4524
यमुनोत्री        1143

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed