फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Champawat Bypolls: Congress targeted government on the transfer of DM and ADM of Champawat

उपचुनाव: कांग्रेस ने चंपावत के डीएम और एडीएम के तबादले पर सरकार पर साधा निशाना, चुनाव प्रभावित करने की बताई साजिश

Fri, 13 May 2022 03:30 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 13 May 2022 03:30 PM IST
सार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव को प्रभावित करने एवं सत्ता का दुरुपयोग करते हुए जिले के इन दोनों अधिकारियों का तबादला किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Champawat Bypolls: Congress targeted government on the transfer of DM and ADM of Champawat
BJP, Congress

विस्तार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उप निर्वाचन अधिकारी से मिलकर चंपावत के जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी के तबादले रद्द करने की मांग की है। वहीं पूरे प्रकरण को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत के नेतृत्व में उप निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार से मिले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंपावत विधानसभा सीट को खाली घोषित किए जाने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इस सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की।

विज्ञापन


इसके बाद 22 अप्रैल 2022 को चंपावत जिले के जिलाधिकारी विनीत तोमर एवं अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी का तबादला करते हुए इस जिले में अपने चहेते अधिकारियों नरेंद्र सिंह भंडारी को जिलाधिकारी एवं हेमंत कुमार वर्मा को अपर जिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...दो मंत्रियों को अलग-अलग धामों की जिम्मेदारी:   हरीश रावत उठाए सवाल, कहा- तो क्या पर्यटन मंत्री असफल हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव को प्रभावित करने एवं सत्ता का दुरुपयोग करते हुए जिले के इन दोनों अधिकारियों का तबादला किया गया है। उन्होंने इन दिनों की जाने वाली घोषणाओं को भी चुुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। उप निर्वाचन अधिकारी से मिलने वालों में गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी, पूर्व मंत्री अजय सिंह, विजय पाल रावत, अजय रावत, आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed