{"_id":"602b61fb8ebc3ee97c56f8c9","slug":"uttarakhand-chamoli-news-uttarakhand-dgp-says-rescue-operation-continues-till-last-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली आपदाः पुलिस महानिदेशक ने किया एलान अंतिम व्यक्ति की खोज तक जारी रहेगा रेस्क्यू अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली आपदाः पुलिस महानिदेशक ने किया एलान अंतिम व्यक्ति की खोज तक जारी रहेगा रेस्क्यू अभियान
Tue, 16 Feb 2021 11:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
चमोली आपदा : राहत बचाव कार्य जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली जिले में आई आपदा में लातपा हुए आखिरी व्यक्ति तक राहत बचाव कार्य जारी रहेगा। यह एलान उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने किया है।
विज्ञापन
पूरी ताकत से काम कर रहे बचाव दल
डीजीपी ने बताया कि वहां पर पुलिस फोर्स और एसडीआरएफ अन्य विभागों व बचाव दल के साथ मिलकर पूरी ताकत से काम कर रही है। फिलहाल, गांवों और टनल में शव मिल रहे हैं। कुछ दिन पहले तक लग रहा था कि टनल में कुछ लोग जीवित हो सकते हैं।
विज्ञापन
लिहाजा, वहां पर राहत व बचाव कार्य को तेजी से किया गया। लेकिन, वहां पर दुश्वारियों के चलते काम ज्यादा तेज नहीं हो पाया। बाकी बचे लोगों को सरकार जो भी एसओपी बनाती है उसके हिसाब से मृत घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद उनके परिजनों को आवश्यक मानकों के आधार पर सहायता आदि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
एफआईआर हो रही हैं लगातार दर्ज
डीजीपी ने बताया कि लोगों की ओर से लगातार एफआईआर दर्ज कराई जा रही हैं। कानूनन जो भी मदद देने का प्रावधान है उसके हिसाब से पुलिस काम कर रही है। सभी पीड़ितों के डीएनए सैंपल भी लिए जा जा रहे हैं। ताकि, शवों और मानव अंग के डीएनए से उनका मिलान कराया जा सके।
सात फरवरी को आई थी आपदा
चमोली जिले के तपोवन में विगत सात फरवरी को ग्लेशियर टूटने से आई आपदा में तबाही मचा दी थी। आपदा में कुल 206 लोग लापता हैं। जिनकी तलाश में राहत बचाव कार्य जारी है।