चमोली आपदा : एनडीआरएफ की मदद के लिए ड्रोन की तैनाती, तपोवन सुरंग में 35 लोग अब भी लापता
{"_id":"6025f3e08ebc3ee9346694a4","slug":"uttarakhand-chamoli-glacier-burst-live-updates-sixth-day-of-rescue-under-tapovan-tunnel","type":"live","status":"publish","title_hn":"चमोली आपदा : एनडीआरएफ की मदद के लिए ड्रोन की तैनाती, तपोवन सुरंग में 35 लोग अब भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 13 Feb 2021 03:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 13 Feb 2021 03:11 AM IST
खास बातें
ऋषिगंगा आपदा में अभी तक 38 शव बरामद हो चुके हैं। 166 लोग अभी भी लापता हैं। वहीं ऋषिगंगा के मुहाने पर झील बनने से एक बार फिर क्षेत्र में बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं। शासन ने वाडिया, टीएचडीसी, एनटीपीसी और आईआईआरएस को जांच करने का आदेश दिया है। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
विज्ञापन
चमोली में ड्रोन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:09 AM, 13-Feb-2021
चमोली में चल रहे बचाव कार्यों में एनडीआरएफ टीम की मदद के लिए ड्रोन
- फोटो : ANI
09:32 PM, 12-Feb-2021
सुरंग में खोज का काम अब एनडीआरएफ के हवाले
प्रशासन ने शुक्रवार को सुरंग के बारह से आईटीबीपी व सेना की रेस्क्यू टीमों को भी हटाकर रिजर्व में रख दिया है। वहीं, ऋषि गंगा के मुहाने पर बनी झील का निरीक्षण करने के लिए प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर भेजी गई है।
विज्ञापन
08:19 PM, 12-Feb-2021
ऋषिगंगा में बनी झील से होने लगा रिसाव
ऋषिगंगा के मुहाने पर बनी झील से पानी का रिसाव होने लगा है। जिससे बड़ा खतरा टल गया है। गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने बताया कि झील का निरीक्षण करने के लिए डीआरडीओ और भारत सरकार के आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर भेजी गई है। टीम का इनपुट आने के बाद ही कुछ कहा जासकता है। झील के जो फोटोग्राफ मिल रहे हैं, उसमें पानी का रिसाव हो रहा है, जो शुभ संकेत है।
08:05 PM, 12-Feb-2021
कंट्रोल रूम के नंबर जारी
उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है । 0135-2712685 और 9411112985 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। लोग चमोली जिले में नियंत्रण कक्ष में 01372-251487 और 9084127503 नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।
A control room has been set up at Uttarakhand Police Headquarters - it can be reached on the numbers 0135-2712685 and 9411112985. People can reach out to the control room in Chamoli district on the numbers 01372-251487 and 9084127503: Chamoli Police, Uttarakhand pic.twitter.com/IHkpCadNDo
— ANI (@ANI) February 12, 2021
06:32 PM, 12-Feb-2021
तपोवन सुरंग में फिर ड्रिल कर की जा रही लापता लोगों की खोज
तपोवन परियोजना की सुरंग में शुक्रवार को एक बार फिर मलबा हटाने का कार्य रोककर ड्रिल करने का कार्य हुआ। दिनभर एनटीपीसी और एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम सुरंग में ड्रिल करती रही।
04:40 PM, 12-Feb-2021
रैणी गांव में खोज बीन के दौरान एक और शव मिला है। चमोली जिला प्रशासन के अनुसार अब तक 38 लोगों के शव मिल चुके है। वहीं, 166 लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:59 PM, 12-Feb-2021
जिला प्रशासन ने अधिशासी अभियंता आरडब्ल्यूडी और तहसीलदार के नेतृत्व मे टीम बनाई है, जो फोटो के आधार पर और स्थानीय लोगों की मदद से लापता लोगों की तलाश में जुटी है। जहां भी लोगों के दबे होने की संभावना है। वहां एनडीआरएफ और कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
03:41 PM, 12-Feb-2021
ऋषिगंगा की आपदा ने जानवरों को भी दिए जख्म
ऋषिगंगा में आई आपदा ने इंसानों के साथ ही जानवर भी इससे अछूते नहीं रहे। यहां एक फीमेल डॉग सात फरवरी से लगातार ऋषिगंगा को निहार रही है। उसे बिस्किट या कुछ और खाने को दो तो वह नहीं खा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सात फरवरी को आई बाढ़ में इस फीमेल डॉग के बच्चे भी बह गए। साथ ही ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट में काम करने वाले कर्मचारी इसे खाना देते थे, वह भी इसमें बह गए। उस दिन से यह फीमेल डॉग उदास है। वह रोज सुबह आकर एक जगह पर बैठकर नदी को निहारती है। कई लोगों ने उसे खाना देने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं खाती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सात फरवरी को आई बाढ़ में इस फीमेल डॉग के बच्चे भी बह गए। साथ ही ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट में काम करने वाले कर्मचारी इसे खाना देते थे, वह भी इसमें बह गए। उस दिन से यह फीमेल डॉग उदास है। वह रोज सुबह आकर एक जगह पर बैठकर नदी को निहारती है। कई लोगों ने उसे खाना देने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं खाती है।
03:27 PM, 12-Feb-2021
पिथौरागढ़ के तल्ला जोहार के सात मजदूर सुरक्षित
चमोली जिले में ऋषिगंगा में आई जल प्रलय के दौरान वहां काम करने वाले पिथौरागढ़ के तल्ला जोहार के सात मजदूर सुरक्षित हैं। उन्होंने को अपनी सलामती का वीडियो तल्ला जोहार कल्याण संस्था को भेजकर मदद की गुहार लगाई है।
02:51 PM, 12-Feb-2021