फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चमोली आपदा : एनडीआरएफ की मदद के लिए ड्रोन की तैनाती, तपोवन सुरंग में 35 लोग अब भी लापता

Sat, 13 Feb 2021 03:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 13 Feb 2021 03:11 AM IST
खास बातें

ऋषिगंगा आपदा में अभी तक 38 शव बरामद हो चुके हैं। 166 लोग अभी भी लापता हैं। वहीं ऋषिगंगा के मुहाने पर झील बनने से एक बार फिर क्षेत्र में बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं। शासन ने वाडिया, टीएचडीसी, एनटीपीसी और आईआईआरएस को जांच करने का आदेश दिया है। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन
Uttarakhand chamoli Glacier Burst live Updates: sixth day of rescue under tapovan tunnel
चमोली में ड्रोन - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

03:09 AM, 13-Feb-2021
चमोली में चल रहे बचाव कार्यों में एनडीआरएफ टीम की मदद के लिए ड्रोन - फोटो : ANI
चेन्नई की गरुड़ एयरोस्पेस ने चमोली में चल रहे बचाव कार्यों में एनडीआरएफ टीम की मदद के लिए ड्रोन की तैनाती कर दी है। गरुड़ के मुख्य कार्यकारी सैम कुमार ने बताया कि आपदा के समय साथ में काम करने के लिए एनडीआरएफ टीम ने हमारा चयन किया है। हमने पहले भी ड्रोन भेजे थे। टिड्डियों के आतंक पर काबू पाने के लिए भी हमने यूपी और राजस्थान में ड्रोन भेजे थे। उत्तराखंड में हमने चार तरह के ड्रोन भेजे हैं। आपको बता दें कि तपोवन सुरंग में फंसे 35 लोग अब भी लापता हैं। उनकी तलाश जारी हैॉ। 
09:32 PM, 12-Feb-2021

सुरंग में खोज का काम अब एनडीआरएफ के हवाले

प्रशासन ने शुक्रवार को सुरंग के बारह से आईटीबीपी व सेना की रेस्क्यू टीमों को भी हटाकर रिजर्व में रख दिया है। वहीं, ऋषि गंगा के मुहाने पर बनी झील का निरीक्षण करने के लिए प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर भेजी गई है। 
विज्ञापन
08:19 PM, 12-Feb-2021

ऋषिगंगा में बनी झील से होने लगा रिसाव

ऋषिगंगा के मुहाने पर बनी झील से पानी का रिसाव होने लगा है। जिससे बड़ा खतरा टल गया है। गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने बताया कि झील का निरीक्षण करने के लिए डीआरडीओ और भारत सरकार के आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर भेजी गई है। टीम का इनपुट आने के बाद ही कुछ कहा जासकता है। झील के जो फोटोग्राफ मिल रहे हैं, उसमें पानी का रिसाव हो रहा है, जो शुभ संकेत है।
08:05 PM, 12-Feb-2021

कंट्रोल रूम के नंबर जारी

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है । 0135-2712685 और 9411112985 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। लोग चमोली जिले में नियंत्रण कक्ष में 01372-251487 और 9084127503 नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। 
06:32 PM, 12-Feb-2021

तपोवन सुरंग में फिर ड्रिल कर की जा रही लापता लोगों की खोज 

तपोवन परियोजना की सुरंग में शुक्रवार को एक बार फिर मलबा हटाने का कार्य रोककर ड्रिल करने का कार्य हुआ। दिनभर एनटीपीसी और एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम सुरंग में ड्रिल करती रही।
04:40 PM, 12-Feb-2021
रैणी गांव में खोज बीन के दौरान एक और शव मिला है। चमोली जिला प्रशासन के अनुसार अब तक  38 लोगों के शव मिल चुके है। वहीं, 166 लोगों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:59 PM, 12-Feb-2021

जिला प्रशासन ने अधिशासी अभियंता आरडब्ल्यूडी और तहसीलदार के नेतृत्व मे टीम बनाई है, जो फोटो के आधार पर और स्थानीय लोगों की मदद से लापता लोगों की तलाश में जुटी है। जहां भी लोगों के दबे होने की संभावना है। वहां एनडीआरएफ और कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

 

03:41 PM, 12-Feb-2021

ऋषिगंगा की आपदा ने जानवरों को भी दिए जख्म

ऋषिगंगा में आई आपदा ने इंसानों के साथ ही जानवर भी इससे अछूते नहीं रहे। यहां एक फीमेल डॉग सात फरवरी से लगातार ऋषिगंगा को निहार रही है। उसे बिस्किट या कुछ और खाने को दो तो वह नहीं खा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सात फरवरी को आई बाढ़ में इस फीमेल डॉग के बच्चे भी बह गए। साथ ही ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट में काम करने वाले कर्मचारी इसे खाना देते थे, वह भी इसमें बह गए। उस दिन से यह फीमेल डॉग उदास है। वह रोज सुबह आकर एक जगह पर बैठकर नदी को निहारती है। कई लोगों ने उसे खाना देने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं खाती है।
03:27 PM, 12-Feb-2021

पिथौरागढ़ के तल्ला जोहार के सात मजदूर सुरक्षित

चमोली जिले में ऋषिगंगा में आई जल प्रलय के दौरान वहां काम करने वाले पिथौरागढ़ के तल्ला जोहार के सात मजदूर सुरक्षित हैं। उन्होंने को अपनी सलामती का वीडियो तल्ला जोहार कल्याण संस्था को भेजकर मदद की गुहार लगाई है।
02:51 PM, 12-Feb-2021

400 मीटर एरिया में बनी है झील, मौके पर भेजी गई टीम

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि राज्य सरकार को झील की जानकारी है। प्राथमिक रूप से जानकारी मिली है कि 400 मीटर एरिया में झील बनी है व टीम मौके पर गई है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed