Uttarakhand Glacier Disaster LIVE: आपदा की वजह से चमोली और विष्णुप्रयाग में कई घरों में आई दरार
उत्तराखंड के चमोली जिले की ऋषिगंगा में आई जल प्रलय से 174 लोग अभी भी लापता हैं, इनमें से टनल में फंसे हुए करीब 35 मजदूरों को निकालने की कवायद जारी है। वहीं, 32 शव निकाले जा चुके हैं, इनमें से 8 की शिनाख्त हो गई है। बुधवार को चौथे दिन थी राहत बचाव कार्य जारी है। वहीं मंगलवार काे रातभर टनल से मलबा हटाने का कार्य चला। इस दौरान ड्रोन की भी मदद ली गई। बताया जा रहा है कि अभी टनल से मलबा हटाने में और समय लगेगा। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
आपदा की वजह से कई घरों में आई दरार
विगत सात फरवरी को ऋषिगंगा में आई आपदा की वजह से विष्णुप्रयाग और चमोली में कई घरों में दरारें आ गई हैं।Uttarakhand: Flash flood on February 7 caused heavy damages in several parts of #Chamoli; Visuals from a village in Vishnuprayag pic.twitter.com/qzcg0FVTpc
— ANI (@ANI) February 10, 2021
अलकनंदा नदी किनारे खोजबीन में जुटे जवान
आपदा प्रभावित तपोवन क्षेत्र में अचानक मौसम खराब, बारिश शुरू
आपदा प्रभावित तपोवन क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हो गया है। यहां बारिश शुरू हो गई है। जिससे राहत-बचाव कार्यों में परेशानी आ सकती है।आपदा में लापता हुए अपनों को तलाश
राहत-बचाव कार्य की समीक्षा के लिए जोशीमठ में हुई अधिकारियों की बैठक
आज राहत बचाव कार्य की समीक्षा करने के लिए जोशीमठ में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आईटीबीपी, सेना और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही सभी एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।Uttarakhand: A meeting of all agencies including ITBP, Army and local administration held in Joshimath to review the rescue and relief strategy today pic.twitter.com/ivCzGITujD
— ANI (@ANI) February 10, 2021
आईटीबीपी के जवानों द्वारा पहुंचाया जा रहा राशन
आईटीबीपी के जवानों द्वारा आपदा के कारण सड़क मार्ग के कटे हुए गावों में राशन पहुंचाया जा रहा है।#WATCH | ITBP personnel seen carrying ration to villages cut off due to glacier burst and traversing through mountainous terrain in #Uttarakhand. Visuals from Lata Helipad in Chamoli district
— ANI (@ANI) February 10, 2021
(Video source: ITBP) pic.twitter.com/YK52l9sFFV
काम नहीं आया सीएसआईआर का उपकरण
लापता लोगों को मलबे में से खोजने को हैदराबाद से आया सीएसआईआर का उपकरण भी काम नहीं आया। घंटों हेलीकॉप्टर उड़ाए गएए लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।दर्जनभर वैज्ञानिकों की टीम चमोली पहुंची
केंद्र सरकार के निर्देश पर वाडिया इंस्टीट्यूट के निदेशक समेत दर्जनभर वैज्ञानिकों की टीम चमोली पहुंच गई है।कुछ शव अलकनंदा के तेज बहाव में बह कर रुद्रप्रयाग-श्रीनगर पहुंचने की आशंका
चमोली पुलिस के मुताबिक बुधवार को चौथे दिन तपोवन टनल में राहत बचाव कार्य जारी है। कुछ शव अलकनंदा के तेज बहाव में बह कर रुद्रप्रयाग और श्रीनगर तक पहुंचने की आशंका है।#WATCH | Rescue operation continues inside Tapovan tunnel in Uttarakhand's Chamoli. Visuals from this morning.
— ANI (@ANI) February 10, 2021
As per Chamoli Police, few bodies have been retrieved that had reached districts of Rudraprayag & Srinagar due to Alaknanda river's heavy flow.
(Video source: ITBP) pic.twitter.com/RbeXUPXCSx
चिनूक और एएलएच ने मलारी और तपोवन में की सफलतापूर्वक लैंडिंग
वायुसेना के विमान चिनूक ने सफलतापूर्वक मलारी और एक एएलएच ने तपोवन में लैंडिंग की है। इनके द्वारा तपोवन और ग्लेशियर क्षेत्रों का एरियल निरीक्षण किया जाएगा।Uttarakhand | A Chinook successfully executed a landing at Malari and an ALH landed at Tapovan after carrying out an aerial recce of Tapovan and the glacier today: Indian Air Force pic.twitter.com/lOqxpJuT8v
— ANI (@ANI) February 10, 2021