फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Central Regional Council meeting 18 proposals will discuss

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक: 18 प्रस्तावों पर होगी चर्चा, मोटे अनाज का मुद्दा उठाएगा उत्तराखंड

Tue, 11 Jul 2023 06:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Jul 2023 06:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में दून वैली नोटिफिकेशन का मुद्दा गरमा सकता है।

विज्ञापन
Uttarakhand Central Regional Council meeting 18 proposals will discuss
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 15 जुलाई को होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में 18 प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। इसमें उत्तराखंड जिन प्रमुख मुद्दों को उठाएगा, उनमें मोटे अनाज को दोपहर के भोजन में शामिल करने और झंगोरे का समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग प्रमुखता से शामिल है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में दून वैली नोटिफिकेशन का मुद्दा गरमा सकता है। राज्य ने पिछली बैठक में भी नोटिफिकेशन के कुछ प्रावधानों को हटाने का मसला उठाया था, जो केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन


Uttarakhand: सब्यसाची के एक ट्वीट से बदलने जा रही है उत्तरकाशी के जगन्नाथ मंदिर की तस्वीर, एएसआई करेगा संरक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बैठक टिहरी जिले के नरेंद्रनगर स्थित एक निजी होटल में होगी। बैठक में उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। उनके साथ दो-दो मंत्री भी बैठक में आएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व एक अन्य मंत्री बैठक में भाग लेंगे। उनके अलावा केंद्र व सभी राज्यों के मुख्य सचिव व वरिष्ठ नौकरशाह भी मौजूद रहेंगे।

Trending Videos

ये प्रमुख मुद्दे उठा सकता है उत्तराखंड

- दून वैली नोटिफिकेशन में नियमों में शिथिल किया जाए।
- हर गांव में पांच किलोमीटर की दूरी पर पक्के भवन वाली बैंक शाखाएं खुलें।
-12 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ यौन शोषण पर 60 दिन में जांच पूरी हो।
-उत्तराखंड झंगोरे का समर्थन मूल्य तय हो- स्कूल ड्राप आउट बच्चों और कुपोषण का शिकार बच्चों के लिए भी नीति बने।
- सीमांत व आंतरिक सुरक्षा के मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

एक-एक बेस्ट प्रैक्टिस साझा करेंगे राज्य

बैठक में चारों राज्य अपने एक-एक बेस्ट प्रैक्ट्सि साझा करेंगे। उत्तराखंड राज्य की ओर से हल्द्वानी नगर निगम संचालित बैंणी सेना को बेस्ट प्रैक्ट्सि के तौर पर पेश किया जा सकता है। बैंणी सेना महिलाओं का समूह है,जो डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन समेत अन्य कार्यों की निगरानी करता है और यूजर चार्ज वसूलता है। इससे नगर निगम हल्द्वानी की कमाई में बड़ा उछाल आया है।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की पिछली बैठक भोपाल में हुई थी। इस बार यह उत्तराखंड में हो रही है। हम सभी एजेंडे बिंदुओं पर बात करेंगे। राज्य को पहले से ही केंद्र का सहयोग मिल रहा है। हमारी कोशिश होगी कि केंद्र से हमें अधिक से अधिक सहयोग मिले।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed