फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: CBI files chargesheet against DIDihat postal inspector for taking bribe of Rs 15,000

Uttarakhand: डीडीहाट डाक इंस्पेक्टर के खिलाफ सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट, ली थी 15 हजार रुपये की रिश्वत

Tue, 30 Sep 2025 05:00 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Sep 2025 05:00 AM IST
सार

गत 15 जुलाई को सीबीआई ने शिकायत के आधार पर डीडीहाट के नाचनी डाक इंस्पेक्टर शशांक राठौर को 15 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल राठौर जेल में बंद है।

विज्ञापन
Uttarakhand: CBI files chargesheet against DIDihat postal inspector for taking bribe of Rs 15,000
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए डीडीहाट के नाचनी डाक इंस्पेक्टर शशांक राठौर के खिलाफ सीबीआई ने स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। फिलहाल राठौर के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति डाक विभाग से प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में अब इसके इंतजार में आगामी चार अक्तूबर को सुनवाई होनी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस मामले में नाचनी निवासी सुरेश चंद ने सीबीआई को शिकायत की थी। उनकी ममता म्यूजिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान है। सुरेश चंद ने वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (एमजीईपी) के तहत जिला उद्योग केंद्र पिथौरागढ़ से छह लाख रुपये का लोन लिया था। यह लोन उन्हें तीन जनवरी 2020 को स्वीकृत हुआ। पात्रता की शर्तों के अनुसार उन्हें इसमें से 35 प्रतिशत की सब्सिडी के रूप में 2.10 लाख रुपये मिलने थे। इसकी सत्यापन रिपोर्ट डाकघर नाचनी से लगाई जानी थी। सुरेश चंद ने इसके लिए डाक इंस्पेक्टर शशांक सिंह राठौर से संपर्क किया तो वह आनाकानी करने लगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड ग्रामीण बैंक धोखाधड़ी केस: 15 साल बाद पूर्व मैनेजर समेत छह को जेल, विशेष CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


उस वक्त राठौर ने पोस्ट मास्टर नंदन गिरी और डाकिया खुशाल सिंह के माध्यम से 21 हजार रुपये की मांग की। इस शिकायत पर सीबीआई ने जांच शुरू की। सुरेश चंद की शशांक सिंह राठौर के साथ बातचीत की रिकॉर्डिंग की भी जांच की। इसमें सुरेश चंद ने राठौर से रिश्वत की रकम कम करने के लिए कहा तो वह 15 हजार रुपये रुपये पर तैयार हो गया। गत 15 जुलाई को सीबीआई ने इस शिकायत के आधार पर राठौर को 15 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल राठौर जेल में बंद है। उसके खिलाफ गत छह सितंबर को चार्जशीट दाखिल की गई। आठ को गत 20 सितंबर को मामले में सुनवाई हुई लेकिन अभी तक डाक विभाग से अभियोजन की स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है।

Trending Videos

केवि भेल के प्रिंसिपल पर छह को हो सकते हैं आरोप तय
पिछले साल सितंबर महीने में रिश्वत लेते पकड़े गए हरिद्वार भेल केवि के प्रिंसिपल राजेश कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। आरोपी राजेश कुमार ने एक संविदा कर्मी से उसे नौकरी पर रखने की एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। आरोपी के खिलाफ पिछले वर्ष दिसंबर में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की थी। अब उस पर आरोप तय करने के लिए सुनवाई जारी है। गत 22 सितंबर को आरोपों के बिंदुओं पर सुनवाई हुई थी। अब आगामी छह अक्तूबर को राजेश कुमार पर स्पेशल सीबीआई कोर्ट में आरोप तय किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed