फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Cashless treatment contribution from employees and pensioners will be deducted from December salary

उत्तराखंड: कर्मचारियों और पेंशनरों से कैशलेस इलाज का अंशदान दिसंबर के वेतन से कटेगा

Fri, 04 Dec 2020 04:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Dec 2020 04:45 PM IST
सार

  • उच्च अधिकारियों से एक हजार और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों से लिए जाएंगे 250 रुपये महीना
  • कर्मचारियों व पेंशनरों को अटल आयुष्मान योजना में एक जनवरी से मिलेगा कैशलेस इलाज

विज्ञापन
Uttarakhand: Cashless treatment contribution from employees and pensioners will be deducted from December salary
रुपये - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत राज्य स्वास्थ्य योजना में कैशलेस इलाज के लिए कर्मचारियों और पेंशनरों से दिसंबर के वेतन व पेंशन से अंशदान की कटौती की जाएगी। असीमित खर्चे पर कैशलेस इलाज की सुविधा के लिए उच्च अधिकारियों से एक हजार रुपये और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से 250 रुपये प्रति माह अंशदान के रूप में लिए जाएंगे। एक जनवरी से कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने लगेगी।

विज्ञापन


प्रदेश के तीन लाख राजकीय कर्मचारी व पेंशनरों समेत उनके आश्रितों को मिलाकर 10 लाख से अधिक गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने पहले चरण में कर्मचारियों व पेंशनरों के कार्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। कार्ड बनाने के लिए 30 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन



राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अपर सचिव अरुणेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि कैशलेस इलाज का लाभ कर्मचारियों व पेंशनरों को तभी मिलेगा, जब उनके गोल्डन कार्ड बन जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सभी विभागों से कर्मचारियों व पेंशनरों का डाटा एकत्र कर लिया है। पहले चरण में जिला कलेक्ट्रेट, विकास भवन, कोषागार व पुलिस लाइन में कर्मचारियों व पेंशनरों के कार्ड बनाए जा रहे हैं। कार्ड बनाने का काम 14 एजेंसियां के माध्यम से किया जा रहा है। 15 दिसंबर के बाद अन्य विभागों में भी गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रद्द कराना होगा पुराना आयुष्मान कार्ड

जिन कर्मचारियों और पेंशनरों ने पूर्व में आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड बनवा रखा है। उन्हें पहले पुराना कार्ड रद्द करना पड़ेगा। इसके बाद उन्हें कैशलेस इलाज के लिए नया गोल्डन कार्ड जारी किया जाएगा। 

ये है अंशदान की दरें
वेतन श्रेणी                      अंशदान प्रति माह
वेतन लेवल- 1 से 5            250 रुपये
वेतन लेवल- 6                   450  रुपये
वेतन लेवल- 7 से 11            650 रुपये
वेतन लेवल- 12                1000 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed