{"_id":"5da7e7388ebc3e93a953383a","slug":"uttarakhand-case-of-1218-posts-of-forest-guard-recruitment-solved","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः वन आरक्षियों के 1218 पदों पर भर्ती में फंसा पेच सुलझा, कार्मिक विभाग ने दी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः वन आरक्षियों के 1218 पदों पर भर्ती में फंसा पेच सुलझा, कार्मिक विभाग ने दी सहमति
Thu, 17 Oct 2019 09:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 17 Oct 2019 09:35 AM IST
सार
- कार्मिक विभाग ने दी सहमति, अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कराएगा लिखित परीक्षा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : Pixabay
विस्तार
वन आरक्षियों के 1218 पदों पर भर्ती में शारीरिक परीक्षा का पेच दूर हो गया है। कार्मिक ने वन विभाग की नियमावली के आधार पर शारीरिक परीक्षा आयोजित कराने पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के प्रस्ताव को सहमति दे दी है। अब आस लगाए करीब डेढ़ लाख युवाओें को शारीरिक परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल जाएगा।
विज्ञापन
वन आरक्षियों के 1218 पदों के लिए वन विभाग ने करीब दो साल पहले आवेदन मांगेे थे। इसके लिए करीब डेढ़ लाख युवाओं ने आवेदन किया। यह मामला बाद में शारीरिक परीक्षा पर आकर अटक गया। वन विभाग की नियमावली में पहले शारीरिक परीक्षा और फिर लिखित परीक्षा का प्रावधान था। मंत्रिमंडल की अनुमति के बाद पहले लिखित परीक्षा आयोजित कराने का संशोधन किया गया और इसके बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लिखित परीक्षा आयोजित करने को तैयार हुआ।
विज्ञापन
इसी समय यह भी सामने आया कि 2008 में कार्मिक विभाग की नियमावली में पहले शारीरिक परीक्षा पहले कराने का प्रावधान था। कार्मिक ने यह व्यवस्था सभी विभागाें के लिए की थी और इस वजह से वन आरक्षियों के पदों पर भर्ती का मामला भी अटका। अब कार्मिक विभाग ने इस पर सहमति दे दी है। वन विभाग की ओर से भी यह आग्रह कार्मिक से किया गया था।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव वन आनंद वर्द्धन ने बताया कि इस मामले में कार्मिक से बात की गई थी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के प्रस्ताव पर कार्मिक विभाग को यह सहमति देने को कहा गया है। कार्मिक के सूत्रों के मुताबिक यह सहमति जारी कर दी गई है।