फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Case filed against employees dismissed from assembly

Uttarakhand: विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, साजिश रचने का लगा आरोप

Mon, 09 Jan 2023 12:47 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Jan 2023 12:47 AM IST
सार

सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि विधानसभा सचिवालय के प्रभारी सचिव हेमचंद्र पंत ने अपर मुख्य सचिव गृह से शिकायत की थी।

विज्ञापन
Uttarakhand: Case filed against employees dismissed from assembly
धरने पर बैठे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कर्मचारी बहाली को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि वे विधानसभा अध्यक्ष के विशेष कार्याधिकारी के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि विधानसभा सचिवालय के प्रभारी सचिव हेमचंद्र पंत ने अपर मुख्य सचिव गृह से शिकायत की थी। उनका आरोप है कि विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारी विधानसभा के पास धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि इस दौरान व्हॉट्सएप ग्रुप बनाकर उसमें विधानसभा अफसरों के खिलाफ अपशब्द प्रयोग किए जा रहे हैं। इसमें विशेष कार्याधिकारी के खिलाफ साजिश रचने का भी आरोप है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर यह शिकायत नेहरू कॉलोनी थाने पहुंची तो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ ने बताया कि प्रकरण में जो भी तथ्य शिकायतकर्ता के पास हैं, वे लिए जा रहे हैं। इनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के नामों का भी खुलासा किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने मौन उपवास रखकर जताया विरोध
विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों ने मौन उपवास रख कर प्रदर्शन किया। इन कर्मचारियों ने मुंह पर कपड़ा बांध विधानसभा अध्यक्ष व सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। इसके साथ ही चेतावनी दी कि जल्द से जल्द न्याय नहीं मिला तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। हाईकोर्ट के एकल बेंच में 25 फरवरी को बर्खास्त कर्मचारियों की याचिका पर सुनवाई होगी। 

 रविवार को विधानसभा के बाहर धरने के 21वें दिन बर्खास्त कर्मचारियों ने आंदोलन जारी रखा। इन कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता है, तब तक धरना जारी रहेगा। हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति मनोज तिवारी की एकल बेंच में बर्खास्त कार्मिकों की सुनवाई की तारीख सात जनवरी तय थी।


न्यायमूर्ति ने 25 फरवरी को सुनवाई की अगली तारीख दी है। विरोध प्रदर्शन के दौरान भूतपूर्व सैनिक नितिन गुसाईं, जीवन सिंह, केदार सिंह, कैलाश अधिकारी, अक्षत शर्मा, विजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, तुषार सिंह समेत अन्य बर्खास्त कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed