फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet Munsiyari Block Bhimtal Nagar Panchayat of Pithoragarh will now be Nagar Palika Parishad

Uttarakhand Cabinet: मुनस्यारी ब्लॉक और भीमताल नपं बनेंगे नगर पालिका, चार निकायों के सीमा विस्तार पर भी मुहर

Fri, 25 Aug 2023 09:35 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 25 Aug 2023 09:35 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों पर मुहर लग गई। अभी तक प्रदेश में 102 नगर निकाय (नौ नगर निगम, 43 नगर पालिका और 50 नगर पंचायत) हैं, जिनकी संख्या अब 105 हो जाएगी। कैबिनेट ने चार निकायों के सीमा विस्तार पर भी मुहर लगाई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet Munsiyari Block Bhimtal Nagar Panchayat of Pithoragarh will now be Nagar Palika Parishad
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले का मुनस्यारी ब्लॉक और भीमताल नगर पंचायत अब नगर पालिका परिषद होंगे। चमोली जिले का नंदानगर नगर पंचायत होगा। चार निकायों कीर्तिनगर, हरबर्टपुर, नरेंद्रनगर और रुद्रप्रयाग का सीमा विस्तार किया जाएगा। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों पर मुहर लग गई। अभी तक प्रदेश में 102 नगर निकाय (नौ नगर निगम, 43 नगर पालिका और 50 नगर पंचायत) हैं, जिनकी संख्या अब 105 हो जाएगी।

विज्ञापन

यहां बनेंगे तीन नए निकाय

भीमताल नपं : नगर पंचायत भीमताल को उच्चीकृत कर नगर पालिका परिषद बनाया जाएगा। यहां के निवासियों को प्रकाश, सीवर लाइन, पक्की नाली, सड़कें, साफ-सफाई, संपर्क मार्ग, शौचालयों आदि की समुचित सुविधा मिलेगी। नगर पालिका परिषद के मानकों के अनुसार कर्मचारियों की नियुक्ति होने के साथ ही निकाय को मिलने वाले अनुदान भी बढ़ेंगे। इससे पर्यटक स्थल में और बेहतर विकास कार्य हो सकेंगे।

विज्ञापन

मुनस्यारी ब्लॉक : मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत पिथौरागढ़ के विकासखंड मुनस्यारी को नगर पालिका परिषद बनाया जाएगा। इसमें ग्राम पंचायत सरमोली (शंखधूरा व सरमोली राजस्व गांव), जैंती, मल्ली घोपट्टा, बूंगा और ग्राम पंचायत तल्ली घोपट्टा को इस नगर पंचायत में शामिल किया जाएगा।नंदानगर : चमोली जिले के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय घाट में नंदानगर के नाम से नगर पंचायत बनाने का फैसला लिया गया है। इस क्षेत्र के लोगों को सीवरलाइन से लेकर शौचालय जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी। उनकी आर्थिकी भी मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन निकायों का होगा सीमा विस्तार

रुद्रप्रयाग : नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग का सीमा विस्तार होगा। इसमें राजस्व ग्राम बर्सू, जयमंडी, डागसेरा, औण, कालापहाड़ और राजस्व ग्राम धवेली (उमरानारायण मंदिर से धवेली गदेरे तक) तथा राजस्व ग्राम जवाड़ी (केदारनाथ मुख्य मार्ग बाईपास पुल से जवाड़ी बाईपास पुल तक) को शामिल किया जाएगा।

कीर्तिनगर : नगर पंचायत कीर्तिनगर का सीमा विस्तार होगा। टिहरी गढ़वाल की सीमा से लगे ग्राम सभा घिल्डियाल गांव जाखड़ी के अंतर्गत राजस्व ग्राम मांडाकुटी सैंण के छूटे हुए 32 परिवारों और ग्रामसभा रामपुर के राजस्व ग्राम मोहननगर को नगर पंचायत कीर्तिनगर में शामिल किया जाएगा। इससे नगर पंचायत के सौंदर्यीकरण में बढ़ोतरी होने के साथ ही नगर की आय भी बढ़ेगी।

हरबर्टपुर : नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर का सीमा विस्तार होगा। इसमें आसपास के ग्रामीण या अर्द्ध शहरी इलाके भी शामिल किए जाएंगे। हरबर्टपुर की हजारों की आबादी को शहरी सुविधाओं स्ट्रीट लाइट, पक्की नाली, सीवर, संपर्क मार्ग आदि का लाभ मिलेगा। साथ ही नगर की आय भी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: पीआरडी जवानों की डयूटी के दौरान मौत पर आश्रितों को मिलेंगे दो लाख, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

नरेंद्रनगर : टिहरी गढ़वाल के नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर का भी सीमा विस्तार होगा। पर्यटन के लिहाज से यहां का काफी इलाका ऐसा है, जिसे अलग तरह से विकसित करने की जरूरत है। इस विस्तार से आसपास के कई क्षेत्र नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हो जाएंगे और वहां विकास की बेहतर योजनाएं चल सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed