फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand cabinet minister Madan Kaushik social media account hacked,

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के सोशल मीडिया अकाउंट हैक, मुकदमा दर्ज

Sat, 01 Feb 2020 08:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 01 Feb 2020 08:13 PM IST
सार

  • कानपुर निवासी शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच को पुलिस टीम रवाना
  • मुख्यमंत्री का ट्विटर अकाउंट भी हो चुका है हैक

विज्ञापन
Uttarakhand cabinet minister Madan Kaushik social media account hacked,
मदन कौशिक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कैबिनेट मंत्री के फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गए हैं। इस मामले में नेहरू कालोनी थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस टीम कानपुर के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के जनसंपर्क अधिकारी सुमित भार्गव ने डीआईजी अरुण मोहन जोशी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने मंत्री मदन कौशिक के सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिए हैं।
विज्ञापन


डीआईजी ने मामले में साइबर टीम और थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को जांच के निर्देश दिए थे। जांच टीम ने अकाउंट को हैक करने में प्रयोग हुए मोबाइल नंबरों की डिटेल हासिल कर ली। इसमें सुमित पाल कनौजिया निवासी कानपुर का नाम सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम को कानपुर भेजा गया

तहरीर के आधार पर सुमित के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि पुलिस टीम को कानपुर भेजा गया है। उन्हाेंने बताया कि सुबूत जुटाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीएम का ट्विटर अकाउंट भी हुआ था हैक

पिछले दिनों मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ट्विटर अकाउंट को भी हैक कर लिया गया था। इसके बाद ट्विटर पर उनके बयान को बदलकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। इस मामले में कैंट कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed