{"_id":"5da852a18ebc3e016d63274d","slug":"uttarakhand-cabinet-meeting-will-held-on-23rd-october-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 23 अक्टूबर को अल्मोड़ा में होगी कैबिनेट बैठक, सर्किल रेट समेत कई प्रस्ताव हो सकते हैं पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 23 अक्टूबर को अल्मोड़ा में होगी कैबिनेट बैठक, सर्किल रेट समेत कई प्रस्ताव हो सकते हैं पास
Fri, 18 Oct 2019 08:36 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 18 Oct 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक अब 24 की जगह 23 अक्टूबर को अल्मोड़ा में होगी। पंचायत चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद मंत्रिमंडल की यह पहली बैठक होने जा रही है। बैठक में सरकार कुमाऊं मंडल से संबंधित कुछ अहम निर्णय ले सकती है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक के लिए संशोधित आदेश जारी किया। सुबह 11 बजे होने वाली बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। इस बैठक में कई लंबित प्रकरणों भूमि सर्किल रेट, जल नीति सहित कई विभागों की सेवा नियमावलियों के संशोधन पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन