फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet meeting in tehri lake floating marina first time in history

उत्तराखंड में पहली बार झील के बीच में होगी कैबिनेट बैठक, साथ में परोसे जाएंगे ये खास लजीज व्यंजन

Wed, 16 May 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Wed, 16 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet meeting in tehri lake floating marina first time in history

उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार कैबिनेट बैठक इस तरह से होने जा रही है। इतना ही नहीं झील के बीच में ही लोग लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकेंगे। टिहरी झील किनारे कोटी कालोनी में फ्लोटिंग मरीना में बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में पहली बार हो रही कैबिनेट बैठक को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है।  

विज्ञापन


बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक फ्लोटिंग मरीना (रेस्टोरेंट) में होगी। इसके लिए फ्लोटिंग मरीना को फूलों से सजाया जा रहा है। मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य बोट पर सवार होकर फ्लोटिंग मरीना तक पहुंचेंगे। इसके लिए चार बोटों का विशेष इंतजाम किया गया है। अस्थायी हेलीपैड भी बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एक साथ हेलीकॉप्टर से 8.50 बजे कोटी कालोनी पहुंचेंगे। सीएम सबसे पहले 25 से 27 मई तक प्रस्तावित टिहरी महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

डेढ़ बजे तक बंद रहेगी बोट की सेवा

Uttarakhand Cabinet meeting in tehri lake floating marina first time in history
floating marina

इसके बाद कैबिनेट की बैठक में शिरकत करेंगे। वित्त और संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत, वन मंत्री हरक सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य कार से कोटी कालोनी पहुंचेंगे। मंगलवार को डीएम सोनिका और एसएसपी बिमला गुंज्याल ने कैबिनेट बैठक की तैयारियों का जायजा लिया।

डेढ़ बजे तक बंद रहेगी बोट की सेवा
कोटी कालोनी में कैबिनेट बैठक के दौरान टिहरी झील में संचालित होने वाली व्यावसायिक बोट सेवा सुबह 9 बजे से अपराह्न डेढ़ बजे तक बंद रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। बोट संचालकों के साथ बैठक कर एसडीएम चतर सिंह चौहान ने उन्हें नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
 

फाणू, चौंसा और सिंगोरी की मिठाई का स्वाद लेंगे माननीय

Uttarakhand Cabinet meeting in tehri lake floating marina first time in history

टिहरी झील के किनारे फ्लोटिंग मरीना (रेस्टोरेंट) में होने वाली कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों को दिन के भोज में उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। फाणू, चौंसा, पुदीने की चटनी का स्वाद माननीय लेंगे। स्वीट डिस में झंगोरे की खीर और टिहरी की प्रसिद्ध सिंगोरी की मिठाई दी जाएगी।

कैबिनेट बैठक से पूर्व कोटी कालोनी पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों का पारंपरिक ढोल-दमाऊं के साथ स्वागत किया जाएगा। जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि 25 मई से आयोजित होने वाले टिहरी महोत्सव में भी उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों का स्टॉल लगाया जाएगा, ताकि इन्हें खूब मार्केटिंग मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed