फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet Meeting Decisions for Houses and plots

Uttarakhand: मकान और प्लाट खरीदने वालों को बिल्डरों की मनमानी से राहत, पढ़ें क्या होगा फायदा

Thu, 25 Aug 2022 12:29 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Aug 2022 12:29 AM IST
सार

बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखंड भू संपदा नियामक प्राधिकरण(रेरा) की ओर से केंद्र की तर्ज पर तैयार नियमावली पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet Meeting Decisions for Houses and plots
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तराखंड में मकान और भूखंड बेचने में रीयल एस्टेट से जुड़े कारोबारी अब मनमानी और धोखाधड़ी नहीं कर पाएंगे। इसके लिए प्रदेश मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड भू संपदा विनियमन एवं विकास(विक्रय करार) नियमावली को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 14 अन्य प्रस्तावों पर भी कैबिनेट ने मुहर लगा दी जिसमें स्कूलों में 12वीं कक्षा तक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पाठ्यक्रम शुरू करना प्रमुख है।

विज्ञापन


बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखंड भू संपदा नियामक प्राधिकरण(रेरा) की ओर से केंद्र की तर्ज पर तैयार नियमावली पर चर्चा हुई। इसमें मकान या प्लाट खरीदने वाले और बिल्डर के बीच क्रय-विक्रय अनुबंध के लिए एक प्रारूप तैयार करने पर सहमति बनी। अभी तक अनुबंध को बिल्डर अपनी मनमर्जी से तैयार करते थे, जिसमें खरीदारों के साथ धोखाधड़ी की अधिक आशंकाएं रहती हैं। नियमावली में निर्माण के आधार पर खरीददारों से भुगतान समेत अन्य शर्तें तय की गई हैं। 

विज्ञापन

केदारनाथ धाम में बन सकेंगे दो मंजिला भवन

केदारनाथ धाम में दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्य के लिए जमीन उपलब्ध न होने की स्थिति में सरकार ने यहां दो मंजिला भवन निर्माण की अनुमति दी है। इसमें दोनों ही मंजिल एक ही ठेकेदार के जरिए बनवाने की शर्त रखी गई है। इसके अलावा बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए आईएनआई कंसलटेंसी एजेंसी को अधिक मानवशक्ति के इस्तेमाल की मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल में दोगुनी जीडीपी को कंसलटेंसी

उत्तराखंड की जीडीपी व आय को पांच वर्ष में दोगुना करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंसलटेंसी एजेंसी नियुक्त करने का निर्णय लिया है। यब एजेंसी विभिन्न विभागों से सुझाव लेकर सरकार को रिपोर्ट देगी। 

बागवानी विकास परियोजना में 70 पद सृजित 

एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की क्रियान्वयन इकाई के लिए 70 पद सृजित किए जाएंगे। 526 करोड़ की यह परियोजना पहले चरण में नैनीताल, पिथौरागढ़, टिहरी व उत्तरकाशी में संचालित की जाएगी। 

रेलवे की सहमति से ही ट्रैक के आसपास हो पाएगा निर्माण

रेलवे ट्रैक के आसपास रेलवे मेन्युअल के अनुसार निर्माण कार्य होंगे। लोक निर्माण विभाग, सिंचाई जैसे विभागों से कराए जाने वाले कार्य के लिए भी रेलवे से सहमति लेनी होगी ताकि ट्रैक को नुकसान न पहुंचे। 

ये फैसले भी हुए

-कॉलेजों में छात्र निधि नियमावली के तहत जो छात्र पासआउट होने के बाद एक वर्ष तक अपनी कासन मनी को नहीं लेते है, उस धनराशि को कॉलेज विकास पर खर्च करने की अनुमति।
-कोविड महामारी में आउटसोर्स से रखे 1662 कर्मचारियों को छह माह का सेवा विस्तार दिया गया। सरकार ने महामारी को रोकने के लिए इन कर्मचारियों को एक तय अवधि के लिए रखा था।
-उत्तराखंड परिवहन सेवा नियमावली 2022 को मंजूरी
-परिवहन निगम में एक साल पहले चयनित 24 अभ्यार्थियों को नियुक्ति देने का फैसला।
- राजस्व विभाग के तहत सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर सात संग्रह अमीन को नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति देने के लिए सेवा नियमावली में शिथिलीकरण।
-अधीनस्थ सिविल न्यायालय लिपिक वर्गीय अधिष्ठान नियमावली में संशोधन कर सिविल जज जूनियर डिवीजन को सिविल जज और सिविल जज सीनियर डिवीजन को सीनियर सिविल जज के रूप में जाना जाएगा।
-ऊधमसिंहनगर जिले की जसपुर तहसील जसपुर से 19 राजस्व ग्रामों को हटा कर काशीपुर तहसील में शामिल किया गया।
-सितारगंज चीनी मिल को पीपीपी मोड में चलाने के लिए कंपनी को कुल निवेश में सुरक्षा धनराशि पांच प्रतिशत से घटाकर दो प्रतिशत और धरोहर धनराशि को एक प्रतिशत से घटाकर 0.25 प्रतिशत करने की मंजूरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed