फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet: Film Policy To get subsidy name of shooting location of film will also have to be shown

Film Policy:  सब्सिडी पाने के लिए शूटिंग स्थल का नाम भी दिखाना होगा, प्रतिभावान छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Sun, 04 Feb 2024 08:48 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 04 Feb 2024 08:48 AM IST
सार

राज्य के कलाकारों के लिए भी सरकार ने फिल्मी दुनिया का रास्ता खोला है। वहीं  नई लोकेशन पर शूटिंग करने वालों को पांच प्रतिशत अतिरिक्त, उस लोकेशन का नाम स्क्रीन पर दिखाने पर पांच प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet: Film Policy To get subsidy name of  shooting location of film will also have to be shown
बैठक लेते सीएम धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

नई फिल्म नीति के तहत अब उत्तराखंड की खूबसूरत लोकेशन पर शूटिंग के साथ ही फिल्म में उसका नाम भी दिखाना होगा। इसी आधार पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा। खास बात ये है कि फिल्म में स्थानीय कलाकारों, तकनीशियन को मौका देने वालों को सरकार अलग से 10 लाख रुपये देगी। इससे राज्य के कलाकारों को कॅरियर का मजबूत विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन

फिल्म नीति में संविधान की आठवीं अनुसूचि में शामिल 22 भाषाओं में फिल्म बनाने वालों को सरकार डेढ़ के बजाए तीन करोड़ और प्रोजेक्ट खर्च का अधिकतम 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी। इसकी शर्त ये है कि 75 प्रतिशत शूटिंग उत्तराखंड में करनी होगी। उत्तराखंड की लोकेशन का नाम भी स्क्रीन पर दिखाना होगा।

विज्ञापन


क्षेत्रीय भाषाओं गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी फिल्में बनाने वालों को अब 25 लाख के बजाए दो करोड़ मिलेंगे। नई लोकेशन पर शूटिंग करने वालों को पांच प्रतिशत अतिरिक्त, उस लोकेशन का नाम स्क्रीन पर दिखाने पर पांच प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी फिल्मों, जिनका बजट 50 करोड़ या इससे ऊपर हो, को तीन करोड़ या अधिकतम 30 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म, वेब सीरीज, टीवी सीरियल के न्यूनतम 22 एपिसोड बनाने वालों को भी फिल्मों की भांति सब्सिडी में शामिल कर लिया गया है। लघु फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, ट्रैवलॉग, ब्लॉग, म्यूजिक वीडियो बनाने वालों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
 

प्रतिभावान छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

जो छात्र एफटीआई पुणे, एसआरएफटीआई कोलकाता जैसे किसी फिल्म ट्रेनिंग संस्थान में कोर्स करेंगे, उन्हें सामान्य वर्ग को 50 प्रतिशत, एससी, एसटी, ओबीसी को 75 प्रतिशत छात्रवृत्ति सरकार देगी।

सिनेमा लगाने वालों को 25 लाख

पर्वतीय क्षेत्रों में सिनेमा ले जाने, प्रॉडक्शन स्टूडियो बनाने वाले और नए मोबाइल थियेटर लगाने वालों को 25 लाख रुपये मिलेंगे। प्रदेश में फिल्म, ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोलने वालों को 50 लाख रुपये मिलेंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी.. मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

इन 22 भाषाओं वाली फिल्मों को तीन करोड़ तक सब्सिडी

असमिया, उड़िया, उर्दू, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, गुजराती, डोगरी, तमिल, तेलुगू, नेपाली, पंजाबी, बांग्ला, बोड़ो, मणिपुरी, मराठी, मलयालम, मैथिली, संथाली, संस्कृत, सिंधी, हिंदी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed