फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet Decision Specialist doctors will retire at age of 65 instead of 60 years

उत्तराखंड कैबिनेट का फैसला: अब 60 के बजाए 65 की उम्र में रिटायर होंगे विशेषज्ञ डाॅक्टर, नियमावली को मंजूरी

Sun, 23 Jun 2024 01:12 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 Jun 2024 01:12 PM IST
सार

Uttarakhand Cabinet Decision: कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सक अब 60 के बजाए 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet Decision Specialist doctors will retire at age of 65 instead of 60 years
डाॅक्टर - फोटो : istock

विस्तार

राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सक अब 60 के बजाए 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होंगे। कैबिनेट ने उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड मिनिस्टीरियल संवर्गीय पदों पर संविलियन नियमावली-2024 प्रख्यापन करने और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा अवधि 65 वर्ष करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड का दायित्व मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर, समस्त एलोपैथिक, दंत, आयुष, होम्योपैथिक, यूनानी चिकित्सालयों में चिकित्साधिकारियों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के सीधी भर्ती के पदों पर चयन आदि कार्यों को निरंतर संतोषजनक रूप से किया जाता है। बोर्ड के मिनिस्टीरियल संवर्ग में कोई भी नियमित भर्ती कार्मिक वर्तमान में कार्यरत नहीं है।
विज्ञापन


अन्य विभागों, कार्यालयों से सेवा-स्थानांतरण के माध्यम से और बोर्ड कार्यालय के सुचारू संचालन के लिए उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड में सेवा स्थानांतरण के आधार पर तैनात मिनिस्टीरियल संवर्ग की सीधी भर्ती के पद (तीन कनिष्ठ सहायक) कार्मिकों का समायोजन हो सकेगा। इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्सक अब 60 के बजाए 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rudraprayag Accident: सीएम के आदेश पर परिवहन विभाग का एक्शन, चेकपोस्ट प्रभारी समेत चार कर्मचारी निलंबित

खाद्य विश्लेषणशाला के लिए 13 पद सृजित
चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के तहत गढ़वाल मंडल के देहरादून में खाद्य विश्लेषणशाला स्थापित करने और संबंधित पदों के सृजन को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। राज्य में फूड सेफ्टी इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के लिए रुद्रपुर के अलावा अब देहरादून में फूड टेस्टिंग लैब के लिए 13 पदों का सृजन होगा।

फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के लिए आठ पद
खाद्य पदार्थों के परीक्षण के लिए मोबाइल इकाई फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के संचालन के लिए आठ पदों को मंजूरी दी गई है। ये सभी पद आउटसोर्स पदों के माध्यम से भरे जाएंगे। खाद्य पदार्थों का परीक्षण करने के लिए आम नागरिकों को जागरूक करने व प्रशिक्षण देने का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed