Uttarakhand Cabinet: अब ग्रामीण ही करेंगे पेयजल योजनाओं का संचालन, रख रखाव नियमावली 2024 को मंजूरी
कैबिनेट में ग्रामीण पेयजल योजना संचालन एवं रख रखाव नियमावली 2024 को मंजूरी मिल गई। नियमावली के आने के बाद ग्रामीणों का समूह इन पेयजल योजनाओं का संचालन करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब गांवों में जल जीवन मिशन के माध्यम से बनी हुई पेयजल योजनाओं का रखरखाव व संचालन ग्रामीण ही करेंगे। इसके लिए शनिवार को धामी कैबिनेट ने ग्रामीण पेयजल योजना संचालन एवं रखरखाव नियमावली 2024 को मंजूरी दे दी।
जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पेयजल योजनाएं बनी हैं। इन योजनाओं के तहत हर घर पानी के कनेक्शन दिए गए हैं। सबसे बड़ी चुनौती इन पेयजल योजनाओं के रखरखाव, संचालन की थी, जो अब दूर हो गई है। इस नियमावली के आने के बाद ग्रामीणों का समूह इन पेयजल योजनाओं का संचालन करेगा। स्थानीय स्तर पर युवा पेयजल आपूर्ति संबंधी प्लंबर आदि का काम भी देखेंगे, जिससे उनका रोजगार बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें...Pauri: गोशाला के समीप खेल रहे थे बच्चे, झाड़ी में घात लगाए बैठे गुलदार ने 11 साल के बच्चे को बनाया निवाला
मार्च तक 90 फीसदी काम पूरा होगा
जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के 14 लाख 54 हजार 486 घरों में पेयजल कनेक्शन दिया जाना है। इनमें से 13 लाख 12 हजार 411 भवनों में कनेक्शन दिया जा चुका है। मार्च तक 90 फीसदी काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अभी केंद्र से योजना के तहत पांचवीं किश्त आनी बाकी है।