फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand cabinet decision: Land lease for lawyers chamber approved in cabinet

Uttarakhand Cabinet: वकीलों के चेंबर के लिए जमीन की लीज कैबिनेट में मंजूर, 30 वर्षों के लिए एक रुपये प्रतिवर्ष

Thu, 25 Jan 2024 01:53 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 25 Jan 2024 01:53 PM IST
सार

अधिवक्ता 15 साल से पुरानी जेल परिसर में चेंबरों के निर्माण के लिए भूमि की मांग कर रहे हैं, जिस पर अब कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। 30 वर्षों के लिए एक रुपये प्रतिवर्ष की दर से लीज को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand cabinet decision: Land lease for lawyers chamber approved in cabinet
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे समय से चली आ रही अधिवक्ताओं की मांग पर आज अंतिम मुहर कैबिनेट में लग गई। कैबिनेट ने अधिवक्ताओं के चेंबरों के लिए पुरानी जेल में पांच बीघा जमीन को लीज पर दिए जाने का निर्णय लिया है। यह लीज 30 साल के लिए एक रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से होगी। कैबिनेट के इस फैसले पर बार एसोसिशन ने भी आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि अधिवक्ता बीते करीब 15 साल से पुरानी जेल परिसर में चेंबरों के निर्माण के लिए भूमि की मांग कर रहे थे। नया न्यायालय परिसर भी इसी पुरानी जेल परिसर में ही बन रहा है। कई बार इस जमीन में से पांच बीघा जमीन को अधिवक्ताओं के पक्ष में करने पर सहमति बनी मगर अंतिम निर्णय नहीं हो सका था। पिछले साल सरकार ने इस जमीन बार एसोसिएशन के पक्ष में करने का फैसला लिया था। इस प्रस्ताव को भी बुधवार को कैबिनेट की बैठक में रखा गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: शिक्षकों और कर्मचारियों के अब सुगम से सुगम में हो सकेंगे पारस्परिक तबादले, अधिनियम में हुआ संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट में 30 साल की लीज के लिए इस जमीन को बार एसोसिएशन को देने का फैसला लिया है। जल्द ही इस जमीन को बार एसोसिएशन को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा और सचिव राजवीर सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed