{"_id":"68d2c982e5fde43a270b2a13","slug":"uttarakhand-cabinet-decision-government-will-file-review-petition-on-supreme-court-s-mandatory-tet-2025-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"18 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत: सुप्रीम कोर्ट के TET की अनिवार्यता पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी धामी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत: सुप्रीम कोर्ट के TET की अनिवार्यता पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी धामी सरकार
Tue, 23 Sep 2025 10:03 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 23 Sep 2025 10:03 PM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट ने एक सितंबर 2025 के फैसले में उन शिक्षकों के लिए अगले दो साल के भीतर टीईटी पास करना अनिवार्य किया है, जिनकी सेवा पांच साल से ज्यादा शेष है।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के फैसले के खिलाफ सरकार पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी। जो राज्य के प्राथमिक, माध्यमिक और जूनियर हाईस्कूलों के 18 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत है। धामी कैबिनेट में इसके प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने एक सितंबर 2025 के फैसले में उन शिक्षकों के लिए अगले दो साल के भीतर टीईटी पास करना अनिवार्य किया है, जिनकी सेवा पांच साल से ज्यादा शेष है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से उत्तराखंड में शिक्षकों की पदोन्नति और नौकरी खतरे में पड़ गई थी।
विज्ञापन
इस फैसले से अधिकतर वे शिक्षक प्रभावित हो रहे थे, जिनकी नियुक्ति वर्ष 2011 से पहले की थी। जबकि उत्तराखंड में टीईटी को वर्ष 2011 से लागू किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से शिक्षक आंदोलित हैं। उनका कहना है कि जब टीईटी को लागू ही नहीं किया गया था, तो उनके लिए इसे कैसे अनिवार्य किया जा सकता है।
विज्ञापन
कैबिनेट बैठक: उत्तराखंड में महक क्रांति नीति को मंजूरी, इन छह प्रस्तावों पर लगाई धामी सरकार ने मुहर
Trending Videos
300 शिक्षा मित्र नहीं हैं टीईटी
देहरादून। प्रदेश में प्राथमिक, माध्यमिक और जूनियर हाईस्कूलों के 18 हजार नियमित शिक्षकों के साथ ही 300 शिक्षा मित्र बिना टीईटी किए हैं। जो इस फैसले के बाद से असमंजस की स्थिति में थे।
राज्य में 18 हजार शिक्षक टीईटी पास नहीं हैं, सुप्रीम कोर्ट के शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के फैसले के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी।
- डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री
देहरादून। प्रदेश में प्राथमिक, माध्यमिक और जूनियर हाईस्कूलों के 18 हजार नियमित शिक्षकों के साथ ही 300 शिक्षा मित्र बिना टीईटी किए हैं। जो इस फैसले के बाद से असमंजस की स्थिति में थे।
राज्य में 18 हजार शिक्षक टीईटी पास नहीं हैं, सुप्रीम कोर्ट के शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के फैसले के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी।
- डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन