फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet Decision CM Student Educational Bharat Darshan Scheme got approval

Uttarakhand Cabinet: मुख्यमंत्री, विद्यार्थी शैक्षिक भारत दर्शन योजना को मिली मंजूरी, ये छात्र होंगे पात्र

Thu, 12 Dec 2024 12:28 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 12 Dec 2024 12:28 PM IST
सार

उच्च शिक्षा विभाग के तहत राज्य विश्वविद्यालयों, सरकारी महाविद्यालयों में अध्ययनरत संस्थागत मेधावी छात्रों को शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet Decision CM Student Educational Bharat Darshan Scheme got approval
बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कैबिनेट में मुख्यमंत्री विद्यार्थी शैक्षिक भारत दर्शन योजना-2024 संचालित किए जाने को मंजूरी दी गई। राज्य विश्वविद्यालय परिसर एवं शासकीय महाविद्यालयों के अंतिम व द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत संस्थागत छात्र योजना के पात्र होंगे।

विज्ञापन

कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया कि उच्च शिक्षा विभाग के तहत राज्य विश्वविद्यालयों, सरकारी महाविद्यालयों में अध्ययनरत संस्थागत मेधावी छात्रों को शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा। भ्रमण देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थाओं और अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं में कराया जाएगा ताकि छात्र-छात्राएं शोध, शिक्षा, नवाचार, संस्कृति आदि से परिचित हो सकें।

विज्ञापन

शिक्षक भी करेंगे देश के प्रमुख संस्थानों का शैक्षिक भ्रमण

देहरादून। प्रदेश में छात्रों की तर्ज पर शिक्षक भी देश के प्रमुख संस्थानों का शैक्षिक भ्रमण करेंगे। कैबिनेट में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन व ज्ञानवर्धन प्रशिक्षण योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बताया गया कि विषय क्षेत्र में विशेषज्ञता के आधार पर संबंधित विषय क्षेत्र के शिक्षक का चयन किया जाएगा, जिसके तहत मेजबान संस्थान से प्राप्त परस्पर सहमति एवं निर्धारित मॉड्यूल (परिवर्तनीय) के आधार पर गुणवत्ता उन्नयन एवं ज्ञानवर्धन के लिए प्रस्तावित भ्रमण अवधि में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Harish Rawat:  पूर्व मुख्यमंत्री 'हरदा' का जवाब नहीं...अब चाय बांटते आए नजर, शादी में जीता बरातियों का दिल

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोधपत्र प्रकाशन प्रोत्साहन योजना को मंजूरी

देहरादून। कैबिनेट में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोधपत्र प्रकाशन प्रोत्साहन योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बताया गया कि इस योजना का उद्देश्य राज्य विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में शोध वातावरण के सृजन व शोध की गुणवत्ता को बढ़ावा देना है। हर शोधपत्र के लिए पांच से 10 हजार की धनराशि दी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed