फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet approves two new Nagar Panchayats and upgradation of Municipality Munikireti

Uttarakhand: कैबिनेट की मुहर, प्रदेश में बनेंगी ये दो नई नगर पंचायतें, नगर पालिका मुनिकीरेती का होगा उच्चीकरण

Tue, 31 Oct 2023 07:41 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 31 Oct 2023 07:41 PM IST
सार

359.527 हेक्टेयर क्षेत्र इसके दायरे में आएगा। इसी प्रकार, नगर पंचायत कैंप्टी-कैंप्टीफॉल में सिया कैंप्टी, कांडी बंग्लो की और धारगांव शामिल होंगे, जिनकी कुल 5200 की आबादी को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet approves two new Nagar Panchayats and upgradation of Municipality Munikireti
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में जल्द ही दो नगर पंचायतें बनेंगी। इसके अलावा नगर पालिका मुनिकीरेती का उच्चीकरण होगा। धामी कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है। रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी के बाशिंदों को अब शहरी सुख-सुविधाएं मिलेंगी। ग्राम पंचायत नाला, ग्राम पंचायत भैंसारी और ग्राम पंचायत गुप्तकाशी को मिलाकर नगर पंचायत गुप्तकाशी बनेगा। इससे 5324 की आबादी को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


359.527 हेक्टेयर क्षेत्र इसके दायरे में आएगा। इसी प्रकार, नगर पंचायत कैंप्टी-कैंप्टीफॉल में सिया कैंप्टी, कांडी बंग्लो की और धारगांव शामिल होंगे, जिनकी कुल 5200 की आबादी को लाभ मिलेगा। 392.766 हेक्टेयर क्षेत्र इसके दायरे में आएगा। इनके नगर पंचायत बनने से यहां के निवासियों को पथ प्रकाश, सीवर लाइन, पक्की नाली, सड़क, सफाई, संपर्क मार्ग, शौचालयों आदि की सुविधा मिलेगी। इन नगरों का सौंदर्यीकरण होगा, जिससे पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


Uttarakhand: मुनस्यारी और नंदानगर बनेगी नगर पंचायत, अधिसूचना जारी, अब डीएम लेंगे आपत्ति और सुझाव
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की आय में बढ़ोतरी होगी। दूसरी ओर, नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाल प्रमुख पर्यटन केंद्र, योग व साहसिक खेलों का केंद्र होने के साथ ही कांवड़ यात्रा, चारधाम यात्रा व कुंभ मेला के लिए भी महत्वपूर्ण माना गया है। यहां लगातार बढ़ रहे जनसुविधाओं के दबाव के चलते इसका उच्चीकरण श्रेणी-2 से श्रेणी-1 में करने पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। इससे यहां पार्किंग, पथ प्रकाश, सीवर लाइन आदि सभी सुविधाएं मिलने के साथ ही इस निकाय को सरकार से ज्यादा ग्रांट मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed