{"_id":"65ef46223c90a77ad5027ba6","slug":"uttarakhand-cabinet-approval-now-get-chance-for-helidarshan-of-adi-kailash-and-om-parvat-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: कैबिनेट की मंजूरी... अब आदि कैलाश और ओम पर्वत के हेलीदर्शन का मिलेगा मौका, 10 अप्रैल से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: कैबिनेट की मंजूरी... अब आदि कैलाश और ओम पर्वत के हेलीदर्शन का मिलेगा मौका, 10 अप्रैल से होगी शुरू
Mon, 11 Mar 2024 11:29 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 11 Mar 2024 11:29 PM IST
सार
इस साल 10 अप्रैल से 10 मई और नवंबर से अगले साल अप्रैल तक हेलीदर्शन यात्रा होगी। नतीजे ठीक आने के बाद इस अवधि को बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ जिले में आदि कैलाश, ओम पर्वत के लिए 10 अप्रैल से हेली दर्शन सेवा शुरू होने जा रही है। सोमवार को कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी। पर्यटन विभाग के प्रस्ताव के तहत पांच दिवसीय हेली दर्शन छह माह के ट्रायल पर शुरू होगा।
विज्ञापन
इस साल 10 अप्रैल से 10 मई और नवंबर से अगले साल अप्रैल तक हेलीदर्शन यात्रा होगी। नतीजे ठीक आने के बाद इस अवधि को बढ़ा दिया जाएगा। इस योजना से पर्यटन विभाग प्रदेश में शीतकालीन पर्यटन की एक नई राह तैयार करेगा। नए पर्यटन केंद्रों, सेवाओं को प्रोत्साहित करेगा।
विज्ञापन
Kedarnath: मौसम की दुश्वारियों के बीच पैदल मार्ग से हटाई जा रही बर्फ, हिमखंड काटकर बनाया रास्ता, तस्वीरें
विज्ञापन
दर्शन के लिए नए स्थलों को भी विकसित करेगा। शीतकाल में स्थानीय स्तर पर लोगों को पलायन से रोकने के लिए जीवनयापन का नया मॉडल तैयार करेगा, जिससे ट्रैकिंग व अन्य गतिविधियां भी संचालित हो सकें। 17 वाइब्रेंट विलेज में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और स्थानीय लोगों का ठहराव भी बढ़ जाएगा। पर्यटन गतिविधियां बढ़ने के बाद रिवर्स पलायन को प्रोत्साहन मिलेगा।
पांच दिवसीय हेली यात्रा पैकेज के दौरान पर्यटकों को न केवल हेलीकॉप्टर से दर्शन कराए जाएंगे, बल्कि उन्हें रात्रि प्रवास, ट्रैकिंग जैसी अन्य गतिविधियों का आनंद लेने का मौका भी मिलेगा।