फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cabinet 2017 important decision

ट्रांसफर के लिए अंतिम तिथि अब 20 जुलाई, पढ़िए कैबिनेट के अहम फैसले

Wed, 12 Jul 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 12 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand cabinet 2017 important decision

राज्य में तबादलों के लिए पूर्व में दी गई 30 जून की तिथि को परिवर्तित करके 20 जुलाई कर दिया गया है। यह फैसला बुधवार को आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक में लिया गया। हालांकि अभी यह तिथि अंतिम होगी या नहीं इस पर संशय बरकरार है। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण फैसलों को भी कैबिनेट ने हरी झंडी दी है।

विज्ञापन



सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बुधवार को दिन में 11 बजे कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में हुए फैसलों को लेकर शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने पत्रकारों को बताया कि तबादले की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 20 जुलाई करने संबंधी प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से फैसला हुआ।
विज्ञापन


इसी क्रम में गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी का नाम परिवर्तित करके गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य प्रस्ताव में सचिवालय सुरक्षा सेवा में सुरक्षा अधिकारी के पद को मुख्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में परिवर्तित किया गया है। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड सचिवालय संघ की नियमावली को मंजूरी दी गई है। 

पढ़ें प्रमुख फैसले

uttarakhand cabinet 2017 important decision


साथ ही राज्य की खरीद नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव भी पास किया गया है। इसके तहत अब आपदा की स्थिति में जिलाधिकारी के स्तर पर दस लाख रुपये तक की खरीद की जा सकेगी, जबकि शासन स्तर पर यह लिमिट दस करोड़ की होगी।

इसी प्रकार केदारनाथ विकास प्राधिकरण में 14 पदों के सृजन को भी कैबिनेट ने सहमति दे दी है। कौशिक ने बताया कि रोडवेज बसों से दुर्घटना में मारे जाने वाले वालों को मिलने वाले पचास हजार रुपये की मुआवजा राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है।

प्रमुख फैसले
- रोडवेज बसों से दुर्घटना में मारे जाने वालों को अब दोगुना मुआवजा।
- गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी का नाम बदला।
- सचिवालय में सुरक्षा अधिकारी का पद मुख्य सुरक्षा अधिकारी हुआ।
- उत्तराखंड सचिवालय संघ की नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी।
- राज्य की खरीद नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव भी हुआ पास।
- केदारनाथ विकास प्राधिकरण में 14 पदों के सृजन को मिली मंजूरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed