{"_id":"666b0c3a4b8fa58426092f70","slug":"uttarakhand-by-election-congress-appoints-observers-for-badrinath-assembly-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand By-Election: बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी, नियुक्त किए पर्यवेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand By-Election: बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी, नियुक्त किए पर्यवेक्षक
Thu, 13 Jun 2024 08:46 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 13 Jun 2024 08:46 PM IST
सार
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर बदरीनाथ विस उपचुनाव में तैयारियों और प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की।
विज्ञापन
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। टिहरी के विधायक विक्रम सिंह नेगी को मुख्य पर्यवेक्षक, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह नेगी को सह पर्यवेक्षक बनाया गया। जल्द ही पर्यवेक्षक बदरीनाथ विधानसभा का दौरा कर संभावित प्रत्याशियों का पैनल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे।
विज्ञापन
इस सीट पर टिकट के लिए नौ दावेदारों ने आवेदन किया है। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर बदरीनाथ विस उपचुनाव में तैयारियों और प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया, बदरीनाथ सीट पर प्रत्याशियों का पैनल तैयार के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्त की गई।
विज्ञापन
Uttarakhand By-Election: मंगलौर सीट पर बसपा ने दिवंगत विधायक के पुत्र को दिया टिकट, पार्टी ने किया जीत का दावा
विज्ञापन
शीघ्र ही पर्यवेक्षक बदरीनाथ विधानसभा पहुंचकर जिला ब्लॉक, नगर अध्यक्ष, पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर शीघ्र पैनल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देंगे। बताया, अब तक बदरीनाथ सीट से नौ दावेदारों के आवेदन मिले हैं। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट आने पर पैनल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा। शीघ्र ही बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
वर्चुअल बैठक में सह प्रभारी दीपिका पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, विधायक भवन कापड़ी, जिलाध्यक्ष चमोली मुकेश नेगी, अमरजीत सिंह मौजूद रहे।