फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand By-Election 2024 BJP observers leave in search of a winning candidate will take fees from workers

Uttarakhand By-Election: जिताऊ प्रत्याशी की तलाश में भाजपा के पर्यवेक्षक रवाना, कार्यकर्ताओं से लेंगे फीडबैक

Wed, 12 Jun 2024 10:49 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 12 Jun 2024 10:49 PM IST
सार

मंगलौर विधानसभा के लिए पर्यवेक्षकों की टीम में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी और पार्टी विधायक खजानदास शामिल हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand By-Election 2024 BJP observers leave in search of a winning candidate will take fees from workers
भाजपा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा के उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने जिताऊ प्रत्याशियों की तलाश के लिए पर्यवेक्षकों की टीम रवाना हो गई है। यह टीम विधानसभा में पहुंच कर वहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा और सुझावों लेकर नामों का पैनल तैयार करेगी।

विज्ञापन


मंगलौर विधानसभा के लिए पर्यवेक्षकों की टीम में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी और पार्टी विधायक खजानदास शामिल हैं। दोनों नेता मंगलौर पहुंच गए हैं। कोठारी के मुताबिक, वह बुधवार को ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से संभावित नामों को लेकर चर्चा करेंगे और अपनी रिपोर्ट बृहस्पतिवार तक पार्टी को सौंप देंगे।
विज्ञापन


उधर, बदरीनाथ विधानसभा के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी को पर्यवेक्षक बनाया गया है। दोनों नेता बृहस्पतिवार को बदरीनाथ पहुंच कर वहां पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इस सीट पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को उम्मीदवार बनाए जाने की प्रबल संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: ज्योतिर्मठ के नाम से जाना जाएगा चमोली का जोशीमठ, कोश्याकुटोली अब श्री कैंचीधाम तहसीलभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दोनों सीटों पर पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट उन्हें 14 जून तक प्राप्त हो जाएगी। वह भी उसी दिन देहरादून लौटेंगे। 15 जून तक बैठक कर रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व भेज दी जाएगी। केंद्रीय संसदीय बोर्ड दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय करेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed