{"_id":"63dfcbf3c5d929650169e864","slug":"uttarakhand-budget-session-will-held-in-gairsain-and-government-seeks-suggestions-from-people-till-27-february-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा बजट सत्र, सरकार ने 27 फरवरी तक मांगे लोगों से सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा बजट सत्र, सरकार ने 27 फरवरी तक मांगे लोगों से सुझाव
Sun, 05 Feb 2023 10:59 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 05 Feb 2023 10:59 PM IST
सार
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि ई-मेल, व्हाट्सअप के माध्यम से सुझाव भेजे जा सकते हैं। इसके अलावा बजट को लेकर कारोबारियों, उद्यमियों, वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद कर सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के वित्त एवं संसदीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा। बजट तैयार करने के लिए 27 फरवरी तक लोगों से सुझाव मांगे गए हैं। राज्य के विकास से जुड़े बेहतर सुझावों को बजट में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Budget 2023: रविशंकर प्रसाद बोले, ग्रीन एनर्जी मिशन से उत्तराखंड को मिलेगा लाभ, पाकिस्तान को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश कार्यालय में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि राज्य को भाजपा की डबल इंजन की सरकार का लाभ मिल रहा है। केंद्रीय बजट में उत्तराखंड का भी ध्यान रखा गया है। बजट में किए गए प्रावधानों से उत्तराखंड को विशेष लाभ मिलेगा। केंद्रीय करों में राज्य का अंश 25 प्रतिशत बढ़ गया है।
विज्ञापन
गत वर्ष केंद्रीय करों में राज्य का अंश लगभग 9130 करोड़ था जो अब लगभग 11428 करोड़ हो जाएगा। राज्यों को 50 वर्ष के लिए दिए जाने वाले ब्याज मुक्त ऋण को एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया है। अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने बजट पर लोगों से सुझाव मांगें है। इसमें ई-मेल, व्हाट्सअप के माध्यम से सुझाव भेजे जा सकते हैं। इसके अलावा बजट को लेकर कारोबारियों, उद्यमियों, वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद कर सुझाव लिए जाएंगे।