फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Boxing Association organized Yogasthal

Dehradun News: बालक वर्ग में चंपावत और महिला वर्ग में पिथौरागढ़ बना चैंपियन

Mon, 06 Apr 2026 02:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Boxing Association organized Yogasthal
Iरोशनाबाद में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता का खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया समापनI
विज्ञापन




उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से योगस्थली स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया।

प्रतियोगिता में बालक वर्ग में चंपावत की टीम विजेता, नैनीताल की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ विजेता और स्पोर्ट्स हॉस्टल पिथौरागढ़ उपविजेता रहे। मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया।



मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। लगातार आयोजित की जा रही खेल प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। लोहाघाट में स्पोर्ट्स काॅलेज निर्माण की प्रक्रिया गतिमान है। गर्ल्स स्पोटर्स कालेज का निर्माण भी किया जा रहा है। बालिकाओं के लिए खेलों में आने वाला समय बेहतर होगा। राज्य सरकार की खेलों को बढ़ावा देने की नीति के चलते हर घर में एक एथलीट होगा।
विज्ञापन


विधायक रवि बहादुर एवं राज्यमंत्री हेमराज बिष्ट ने भी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ.विशाल गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता के बेस्ट बॉक्सर का खिताब चंपावत राहुल और बेस्ट प्रमोशन बॉक्सर का खिताब पिथौरागढ़ के समक्षचंद ने जीता। इस दौरान नवीन चौहान, विपिन चौधरी, सुधीर जोशी, राकेश चौधरी, सुनीता चौधरी, विक्रम सिंह, अमित सैनी, सुदेश सैनी, दीपक पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed